Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमेरी माटी मेरा तीर्थ मेरा फतेहपुर मैं ही सवारूंगा - प्रवीण...

मेरी माटी मेरा तीर्थ मेरा फतेहपुर मैं ही सवारूंगा – प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी

Published on

फतेहपुर :बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा 12 अक्टूबर को फतेहपुर नगर में आयोजित की जाने वाली “मेरा फतेहपुर – मैं ही सवारूंगा” समग्र फतेहपुर विमर्श कार्यशाला की तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। समिति ने 12 सितंबर से 11 अक्टूबर तक जनपद के सभी नगरों और विकासखंडों में जाकर मूलभूत जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान स्थानीय जनता से संवाद कर उनकी प्राथमिक आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों को दर्ज किया जा रहा है।
साथ ही, सभी सामाजिक संगठन, पत्रकार बंधु और जन सरोकार से जुड़े संगठनों से संपर्क कर उनके सुझाव भी एकत्र किए जा रहे हैं। इन सभी जानकारियों को दस्तावेज़ में शामिल कर फतेहपुर के व्यापक विकास की योजना तैयार की जाएगी। पर्यावरणविद, लेखक, 42बार खून से खत लिख चुके एक लाख से अधिक राखी और पाती पीएम नरेंद्र मोदी को भेजवा चुके , बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के संस्थापक, केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी ने पूर्व ने नव दिवसीय पदयात्रा कर जिले के यमुना तटीय गाँवों की समस्याओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अनुभव और प्राप्त तथ्यों का उपयोग भी कार्यशाला में तैयार दस्तावेज़ में किया जाएगा।
प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी का कहना है कि “समग्र फतेहपुर विमर्श” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनपद की दिशा बदलने का अभियान है।
फतेहपुर का भविष्य केवल सरकार से अपेक्षा करने से नहीं बदलेगा, बल्कि सामूहिक विमर्श, जनप्रतिनिधियों की एकजुटता और सामाजिक संगठन पत्रकार बंधुओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव होगा। 12 अक्टूबर की यह कार्यशाला फतेहपुर के लिए एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

👁 19.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this