Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदस अक्टूबर को आएगी रेजांगला पवित्र रज कलश यात्रा

दस अक्टूबर को आएगी रेजांगला पवित्र रज कलश यात्रा

Published on

– यादव महासभा यूथ के जिलाध्यक्ष बने अंशू यादव

फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में आयोजित रेजांगला रज कलश यात्रा 13 अप्रैल को बिहार के छपरा से प्रारंभ हुई थी और 18 नवंबर को दिल्ली जंतर मंतर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वीरता और शौर्य के प्रतीक कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव (परमवीर चक्र विजेता) के नेतृत्व में यह यात्रा देशभर में संदेश दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चैधरी राजेश यादव ने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे यह कलश यात्रा कानपुर से होते हुए सैनिक गेस्ट हाउस उदय प्रताप डिग्री कॉलेज, लोधीगंज पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा कौशांबी व प्रयागराज की ओर रवाना होगी। यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगराम यादव और राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव भी शामिल रहेंगे। महासभा ने जिले के सभी लोगों से इस ऐतिहासिक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीरता का सम्मान करने की अपील की है। श्री यादव ने यह भी कहा कि रेजांगला रज कलश यात्रा किसी एक समाज की नहीं हैं। इसमें सर्वसमाज के लोग शामिल होकर पवित्र रज कलश यात्रा को सफल बनाने का कार्य करें  यही सभी जनपदवासियों से अपील है। यूथ के जिलाध्यक्ष बने अंशू यादव के साथ यूथ कमेटी के लगभग एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों की घोषणा हुई। एसएन सिंह, सदाशिव गुप्ता, अमित पाल, संजय सिंह, धनंजय सिंह, शुगर रविंद्र, विनय यादव, प्रताप सिंह, अनुपम यादव, वीर सिंह यादव, स्वामी कार्तिक, धीर सिंह यादव, राहुल यादव, अरुण यादव, चरण सिंह, यशवंत सिंह, प्रशांत सिंह, उदय यादव, अनिल यादव, वीरेंद्र साहू, दिग्विजय यादव, देवेंद्र राज, नीरज यादव, शैलेन्द्र यादव बिन्दकी, अभिलाष मौजूद रहे

👁 4.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this