Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजनपद मे सहकारिता के बफर गोदाम में यूरिया, डी०ए०पी०, एन०पी०के० उर्वरकों का...

जनपद मे सहकारिता के बफर गोदाम में यूरिया, डी०ए०पी०, एन०पी०के० उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण

Published on

फतेहपुर जिला कृषि अधिकारी, ने बताया कि जनपद मे सहकारिता के बफर गोदाम में यूरिया, डी०ए०पी०, एन०पी०के० उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण है। कृषको की मांग के अनुरूप उर्वरकों की आवंटन / आपूर्ति समितियों पर करायी जा रही है। जनपद के किसान भाईयों को अवगत कराना है कि रबी फसलों की बुवाई के लिये पर्याप्त मात्रा मे समितियों पर सभी प्रकार के उर्वरकों यथा यूरिया, डी०ए०पी०, एन०पी० के० की आपूर्ति करायी जा रही है।
एन०पी० के० (20:20:0:13) मे नाईट्रोजन 20 प्रतिशत, फास्फोरस 20 प्रतिशत एवं गंधक (सल्फर) 13 प्रतिशत पाया जाता है इसमे नाईट्रोजन एवं सल्फर दोनो एक साथ होने से इन दोनो तत्वों की उपयोगिता बढ़ जाती है जो फसलो के लिये लाभकारी है। तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा एवं इसकी गुणवत्ता बढाने के लिये सल्फर अत्यन्त उपयोगी है। इस प्रकार एन०पी०के० खाद्यान्न, दलहनी एवं तिलहनी फसलों के साथ-साथ आलू एवं गन्ना मे भी प्रयोग किया जा सकता है। इसी प्रकार टी०एस०पी० मे 46 प्रतिशत मात्रा मे फास्फोरस होता है, फास्फोरस पौधों के लिये जरूरी पोषक तत्व होता है जो जड़ों को मजबूत करता है और उपज बढ़ाता है। यह बेहतर टेलरिंग व गुणवत्तायुक्त उत्पादन को बढ़ाता है क्यो कि यह शीघ्र घुलने वाला फास्फेट है।
जनपद के कृषक भाईयो को अवगत कराना है कि जनपद मे निजी एवं सहकारिता दोनो क्षेत्रो मे सभी प्रकार के उर्वरकों का प्रर्याप्त भण्डारण है जिसका वितरण आवश्यकतानुसार समितियो / निजी प्रतिष्ठानों के माध्यम से कराया जा रहा है। कृषक भाई अपनी स्वयं की कृषि योग्य भूमि व तात्कालिक आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरकों का क्रय करें व संतुलित मात्रा मे उर्वरकों का प्रयोग करें

👁 17.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

More like this