Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरवोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के बीच कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर...

वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के बीच कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Published on

फतेहपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा देते हुए लाल बहादुर शास्त्री चैराहे से जिला व शहर कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें सभी राहगीरों व वकीलों ने अपने हस्ताक्षर कर मौजूदा भाजपा सरकार का विरोध दर्ज किया। हस्ताक्षर अभियान में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने पत्रकारों से कहा कि जिस प्रकार भाजपा निर्लज्जता के साथ जीएसटी कम कर उसको उपहार बता रही बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इसके पहले जो एक सौ सत्ताईस लाख करोड़ रुपया जीएसटी से वसूला गया उसका क्या होगा। ये तो सरासर लूट है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि वोट चोरी खुलने से भाजपा डरवश जीएसटी कम कर मुंह छिपाने का प्रयास कर रही है परंतु देश का बच्चा बच्चा यह जान चुका है कि देश में चोरों की सरकार है। उन्होंने आगे कहा कि यह भ्रष्ट सरकार अपना कार्यकाल कतई पूरा नहीं कर पाएगी एवं जिस प्रकार मोदी ने चुनाव आयोग को कब्जे में लेकर उसे पंगु बनाते हुए उसकी मर्यादा भंग की है। ये भविष्य में देश का काला इतिहास होगा। अभियान में शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला, देवी प्रकाश दुबे, सैयद सहाब अली, अनुराग मिश्रा, ओम प्रकाश गिहार, राजू लोधी, आदित्य श्रीवास्तव, कल्लू कोरी, ओम प्रकाश कोरी, नौशाद अहमद, अकरम काले, बसीर अहमद, राजीव लोचन निषाद, मो. रमजान, मो. असलम, अरुण जायसवाल, ओम प्रकाश कोरी, मनोज घायल, डॉ अब्दुल हमीद, नसीम अंसारी, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, सलीम खान, उस्मान बेग, निजाम उद्दीन, मो हफीज, अमीरूज्जमा खान, अब्दुल समद, अजीम उल्ला आदि लोग मौजूद रहे।

👁 6.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this