Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरउत्सव-ए-डांडिया, महिलाओं की सनातनी ऊर्जा से जगमगाई शाम

उत्सव-ए-डांडिया, महिलाओं की सनातनी ऊर्जा से जगमगाई शाम

Published on

फतेहपुर। क्षेत्र में महिलाओं के लिए आयोजित उत्सव-ए-डांडिया ने पूरे नगर में सनातनी संस्कृति और उत्साह की छटा बिखेर दी। पारंपरिक पोशाकों में सजी महिलाएं गरबा और डांडिया की थाप पर उमंग के साथ झूम उठीं और डांडिया की महफिल में सांस्कृतिक रंग, आनंद की लहर दौड़ गई। मंच पर झिलमिलाती सजावट और संगीत ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी उपस्थित महिलाएं संस्कार, सौंदर्य और सांस्कृतिक आत्मीयता का अद्भुत अनुभव साझा करती हुईं दिखाई दीं। आयोजन को सफल बनाने में सीमा केशरवानी, शिखा केशरवानी, दीपा केशरवानी और नीतू केशरवानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अध्यक्ष सीमा केशरवानी ने कहा कि उत्सव-ए-डांडिया केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सनातनी संस्कृति, आपसी मेल-जोल और महिलाओं की ऊर्जा का प्रतीक है। वहीं शिखा केशरवानी ने कहा कि धाता की महिलाएं इस आयोजन के माध्यम से अपनी संस्कृति जोश और सौंदर्य का बेहतरीन उदाहरण पेश करती हैं। कार्यक्रम के समापन पर दीपदान हुआ, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने सौभाग्य और समृद्धि की कामना के साथ दीप प्रज्जवलित किए। दीपों की जगमगाहट ने पूरे कार्यक्रम स्थल को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक भावना से भर दिया। आयोजन में रीना केशरवानी, ममता, सुधा, अंशिका जायसवाल, शबनम यादव, निशा, राधा, नीतू, सविता, अंजना, शोभा, खुशबू, पिंकी, मनीषा, पिंगला, अंजली, आरती, प्राची, पुष्पा, सुषमा, बबिता, दीपा सिंह, पूजा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। उत्सव-ए-डांडिया ने धाता क्षेत्र में सनातनी संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामूहिक उत्साह का जश्न मनाया और यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का चमकता प्रतीक बनकर उभर रहा है।

👁 8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this