Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरप्रिया मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च, न्याय की मांग तेज

प्रिया मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च, न्याय की मांग तेज

Published on

नरसिंह मौर्य फतेहपुर

फतेहपुर जनपद की बेटी प्रिया मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को जिले के वीआईपी रोड, सम्राट अशोक तिराहे पर अखिल भारतीय मौर्य महासभा की ओर से कैंडल मार्च आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महासभा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह मौर्य (प्रधान जी) ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कैंडल मार्च में उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत प्रिया मौर्य को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि “न भूले हैं, न भूलेंगे, न्याय का इंतजार अभी बाकी है।” सभी ने एकजुट होकर प्रिया मौर्य के लिए न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर शिवधेश मौर्य एडवोकेट, वीरेंद्र मौर्य (मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति), राजेंद्र मौर्य, शिवप्रताप मौर्य, मुकेश मौर्य (प्रदेश सचिव, मौर्य बंधुत्व क्लब), घनश्याम मौर्य, राजू मौर्य, राहुल मौर्य, अक्षय मौर्य सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

जनसभा के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासन और सरकार से प्रिया मौर्य प्रकरण में शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया और सभी ने संकल्प लिया कि प्रिया मौर्य को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

👁 13.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद, भगवान राम को बताया इमाम-ए-हिंद

कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद...

‘न सम्मान बचा है, न आत्मसम्मान’: सपा-कांग्रेस में 26 सीटों के विवाद पर चिराग पासवान की चुटकी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां...

यूपी चुनाव 2027 में कौन होगा BJP का CM चेहरा? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब, बोले- सबको पता है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के...

UP Election 2027: ‘राहुल गांधी नहीं, अखिलेश यादव के नेतृत्व में जीता था चुनाव’, इमरान मसूद को शिवपाल पटेल का जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा)...

More like this