Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरBJP नेता अंकित मिश्रा पर  गुंडागर्दी का आरोप,अंकित मिश्रा बोले शिकायतकर्ता कर...

BJP नेता अंकित मिश्रा पर  गुंडागर्दी का आरोप,अंकित मिश्रा बोले शिकायतकर्ता कर रहा गुमराह पत्नी को कर रहा प्रताड़ित

Published on

फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के ओमकार नगर निवासी देव नारायण मिश्रा ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि मेरी शादी 22 नवंबर 2024 को खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नौबस्ता बाईपास निवासी दीपिका तिवारी पुत्री संतोष तिवारी के साथ संपन्न हुई थी, लगभग अप्रैल की माह से पत्नी दीपिका तिवारी के साथ विवाद चल रहा था जिस कारण प्रार्थी को धमकाने के उद्देश्य से कई बार दीपिका तिवारी ने छत से कूदने का एवं आत्महत्या करने का प्रयास किया लगातार दीपिका तिवारी द्वारा एक अन्यत्र व्यक्ति के साथ फोन कॉल पर बातचीत होती रही। जिसका प्रार्थी ने विरोध किया उसके बाद पत्नी ने यहां घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, 9 जुलाई 2025 को दीपिका तिवारी के पिता द्वारा अपनी बड़ी बेटी एवं दामाद के माध्यम से दीपिका तिवारी को अपने घर बुला लिया गया था 10 जुलाई 2025 को ससुर संतोष तिवारी द्वारा अपने बड़े दामाद की घर पर प्रार्थी को बुलाकर डराया धमकाया गया, 26 जुलाई को प्रार्थी के ससुर संतोष तिवारी द्वारा प्रार्थी के घर अपनी पत्नी सावित्री तिवारी पुत्र दीपक तिवारी एवं एक अज्ञात व्यक्ति जिसका नाम अजय मौर्या के साथ आए और प्रार्थी के घर में गाली गलौज मारपीट किया लूटपाट की एवं जबरन अपहरण करने का प्रयास किया प्रार्थी द्वारा 28 जुलाई को अबू नगर चौकी एवं कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई परंतु दोनों स्थानों पर प्रार्थी की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई
30 जुलाई को भाजपा नेता अंकित मिश्रा द्वारा घर में बातचीत करने के लिए आए लेकिन वहां पर भी इन्होंने गुंडागर्दी का प्रयास किया गया, आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को भाजपा नेता अंकित मिश्रा अपने 15 से 20 साथियों के साथ प्रार्थी के घर पर आए प्रार्थी घर में नहीं था प्रार्थी की मां घर में अकेली थी तो इन्होंने जबरन गेट तोड़ने का प्रयास किया और सीढ़ी मंगवाकर के छत में घुसने का प्रयास किया
प्रार्थी एवं प्रार्थी की मां श्रीमती शिवशांति मिश्रा द्वारा जिलाधिकारी महोदय पुलिस अधीक्षक महोदय शहर कोतवाल महोदय अबू नगर चौकी में तैनात विवेक कुमार जी को सभी को फोन किया गया मौके पर अबू नगर चौकी से इंचार्ज विवेक कुमार जी आए उनके आने के बाद भी अंकित मिश्रा अपनी गुंडागर्दी एवं दबंगई गाली गलौज बंद नहीं किया। पुलिस के आने के बाद भी पुलिस भाजपा नेता अंकित मिश्रा को शांत नहीं कर पाई एवं पुलिस के आगे भी अंकित मिश्रा लगातार अपनी गुंडागर्दी करते रहे और पुलिस मौके पर तमाशगीन बनी रही, एवं अंकित मिश्रा के दबाव में पुलिस बेबस और कमजोरी रही दिखाई पड़ी। भाजपा ने नेता अंकित मिश्रा दबंग गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसे प्रार्थी एवं प्रार्थी की मां को जान का खतरा है।
प्रार्थी की मां घर में अकेली है जिस कारण प्रार्थी को किसी अप्रिय घटना का संदेह है। उधर इस मामले को लेकर भाजपा नेता अंकित मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले में लड़की पक्ष उनकी रिश्तेदारी में आती है और जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है उसका पति है बराबर उसको प्रताड़ित कर रहा है उसको घर में नहीं रख रहा है और अनर्गल आरोप लगा रहा है।

👁 24.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...