Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘BJP बंगाल पर जबरदस्ती कब्जा कर कुचलना चाहती है’, अखिलेश यादव ने...

‘BJP बंगाल पर जबरदस्ती कब्जा कर कुचलना चाहती है’, अखिलेश यादव ने हार का प्रमाण बताया

Published on

Akhilesh Yadav Latest News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कोलकाता में आई-पैक ऑफिस और इसके निदेशक प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की गई। जिसके बाद CM ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस छापेमारी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के लिए काम करने वाली कंपनी आई-पैक के ऑफिस में हुई छापेमारी को पश्चिम बंगाल में BJP की हार का प्रमाण बताया है।

‘BJP बंगाल में बुरी तरह हार रही है’

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, ”BJP बंगाल में बुरी तरह हार रही है। यह पहला प्रमाण है।” इससे पहले CM ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव रणनीति, उम्मीदवारों की सूची, आंतरिक डेटा और वित्तीय दस्तावेजों को केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी के नाम पर ‘लूट’ लिया है।

‘BJP बंगाल पर जबरदस्ती कब्जा कर कुचलना चाहती है’

उन्होंने कहा कि ED अधिकारियों द्वारा साल्ट लेक स्थित उनकी पार्टी की रणनीति के लिए काम करने वाली एजेंसी ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पैक) के कार्यालय और प्रतीक जैन के आवास पर की गई छापेमारी और तलाशी अभियान को एक ‘अपराध’ के रूप में देखा जाना चाहिए, क्योंकि BJP बंगाल पर जबरदस्ती ‘कब्जा’ करना और उसे ‘कुचलना’ चाहती है।

हार्ड डिस्क, SIR से संबंधित डेटा लूट लिया गया: CM ममता

CM ने आरोप लगाया, “छापेमारी के नाम पर उन्होंने हमारी पार्टी की चुनाव रणनीति चुरा ली है, जो एक अपराध है। उन्होंने हमारा डेटा, उम्मीदवारों की सूची, बूथ एजेंटों की सूची, हार्ड डिस्क, SIR से संबंधित डेटा, हमारी पार्टी से जुड़े वित्तीय दस्तावेज, राजनीतिक दस्तावेज, बैंक खाते की जानकारी और आंतरिक डेटा भी लूट लिया है। उन्होंने मेरी पार्टी से संबंधित सारी जानकारी चुरा ली है। उन्होंने सब कुछ लूट लिया है।”

CM ममता बनर्जी ने आई-पैक के साल्ट लेक सेक्टर में मौजूद ऑफिस का उस समय दौरा किया, जब ED की टीम छापेमारी कर रही थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आई-पैक को किसी कॉर्पोरेट संस्था के रूप में नहीं देखा जा सकता। यह तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लागू करने में लगी हुई है, इसलिए छापे जानबूझकर मारे गए, जिनका एकमात्र उद्देश्य हमारी चुनावी रणनीति को BJP को सौंपना था।

👁 11.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this