यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में एक बार फिर से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को विशेष तोहफा देते हुए ऐलान किया है कि 8- 9 एवं 10 अगस्त को बहनों के लिए परिवहन विभाग एवं नगर निगम द्वारा निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर लोग बहनों को उपहार देते हैं सरकार भी उनको उपहार देने का काम करेगी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आगे आने वाले त्योहारों पर भी तोहफे दिए जाएंगे लेकिन इसके पहले क्या होता था बाजारों में पूरी मार्केट चीन के सामानों से छाया रहता था उस सामान में टिकाऊ पन नही होता। घर जाते जाते टूट जाता था उसका मुनाफा चीन की कम्पनियो को जाता था। फिर वो कम्पनिया भारत के नक्सलवाद व आतंकवाद को जाता था वह भारत के विकास में सहायक नही होता था। लेकिन अब ऐसा नही हो रहा। इसके पूर्व सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह विधायकों और सांसदों के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें जिले की विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री गंगोह रोड स्थित गोगा महाड़ी पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मानसरोवर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव जन मंच है, जहाँ वह 381 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सहारनपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ पार्टी पदाधिकारियों को एंट्री दी गई है।
Trending Now
CM योगी ने महिलाओं को रक्षाबन्धन में दिया बड़ा तोहफा विपक्ष हुआ हैरान पढ़िए पूरी खबर

15.2K views