Homeव्यापारFatehpur:उद्योग व्यापार मंडल ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन,ट्रैफिक व्यवस्था...

Fatehpur:उद्योग व्यापार मंडल ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन,ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

Published on

फतेहपुर। जिले में उद्योग व्यापार मंडल ने तीन सूत्रीय पत्र के माध्यम से से जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्यवाई किये जाने की मांग की है।
दिये गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि शहर के बीचो-बीच हरिहरगंज क्रॉसिंग के पास स्थित रेलवे रैकपॉइंट जिसकी वजह से भारी वाहनों का आवागमन शहर के अंदर से होता है एवं आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं व ट्रैफिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न होती है नागरिकों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ऐसे में रैक पॉइंट का कहीं अन्यत्र स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।लगभग- 7 वर्ष पूर्व नव निर्मित कोराई बाईपास जिसका रोड एवं पुल मात्र छह माह यातायात आवागमन में ध्वस्त हो गया एवं उस पर यातायात पूर्णतया बंद हो गया परंतु लगभग 7 वर्ष समाप्त हो जाने के बावजूद आज तक उसकी मरम्मत और पुनः निर्माण कार्य दाई संस्था द्वारा नहीं किया गया है जो की घोर लापरवाही एवं हाईवे निर्माण के नियमों का घोर उल्लंघन है जबकि नेशनल हाईवे द्वारा उक्त मार्ग पर लगातार टोल वसूल किया  रहा है नेशनल हाईवे विभाग की ऐसी घोर लापरवाही और घटिया निर्माण करने वाली संस्था पर कार्यवाही करते हुए शीघ्र अति शीघ्र उक्त बाईपास की मरम्मत एवं ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था की जाए।
शहर के 50 नंबर पुल  की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है मोरम गिट्टी के भारी वाहन उससे गुजर रहे हैं जिनका संचालन कोराई बाईपास से होना चाहिए वह भारी वाहन शहर के अंदर से होते हुए 50 नंबर गेट के पुल से संचालित हो रहे हैं जिसकी वजह से आए दिन तमाम दुर्घटनाएं एवं जनहानि होती है इसके अलावा पुल की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिस पर चल रहे ट्रैफिक में किसी भी समय कोई भारी दुर्घटना के साथ भारी  जन छती हो सकती है ।अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता महामंत्री लवकुश गुप्ता जिला कार्डिनेटर चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता  कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा उपाध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान विनोद साहू अभिषेक रायजादा अवधेश सिंह माधवेंद्र प्रताप सिंह वकील अहमद सेराज अहमद खान सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

👁 13.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this