Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur:भारत की वीरगाथा का प्रतीक है आपरेशन सिंदूरः मधुराज

Fatehpur:भारत की वीरगाथा का प्रतीक है आपरेशन सिंदूरः मधुराज

Published on

Fatehpur-भारत की वीर सेना द्वारा समूची दुनिया को अपने दम खम का लोहा हाल ही मे हुए आपरेशन सिंदूर में मनवाया। भारत की वीर गाथा को चरितार्थ करते हुए भारत के सैनिकों ने पूरे पाकिस्तान में अफरा तफरी व डर का माहौल तो बनाया ही साथ ही पूरी दुनिया में भारत के वीर सिपाहियों की वीरता का परिचय भी दिया। वहीं भारत मे निर्मित मिसाइलों ने भी अपना परिचय गौरव से लिखा। भारत के गौरवपूर्ण सैनिकों की वीरता पर जश्न मनाते हुए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन शहर के ज्वालागंज बस स्टाप से किया। अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा की माने तो पूरे जनपद में प्रत्येक मण्डल में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिसके क्रम में आज फतेहपुर मुख्यालय में यात्रा का शुभारम्भ किया गया। स्वतत्रता सेनानी ठा0 दरियाव सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर यात्रा का समापन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा धर्म पूछ कर 28 सुहागिनों के सुहाग उजाड़े थे जिसके जवाब ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरे पाकिस्तान को थर्रा दिया। जिसमें भारत की तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम का परिचय देते हुए पूरी दुनिया को दिखा दिया कि अगर भारत की तरफ आंख भी उठाओगे तो आंखे नोच ली जायेगी। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारे गगन चूम रहे थे, वहीं युवाओं का जोश देखने की बन रहा था। हाथ में तिरंगा लिये युवा, पाकिस्तान के लिए आग उगलती आंखे और हृदय में प्रज्ज्वलित ज्वाला, उनके बढ़ते कदम दुश्मन पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आतुर था। सेना की वीरगाथा में निकल रही आवाज सभी के रोंगटे खड़ी कर दे रही थी। कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी बचकाना हरकतों से अगर बाज नहीं आया तो पाकिस्तान का वजूद नक्शे से गायब होने में देर नहीं लगेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, उदय प्रताप सिंह, जय यादव, अंकित साहू, नीलेश मिश्रा, विपिन सेन, इमरान, अफाक अली, सैफ आदि तमाम युवा साथी मौजूद रहें।

👁 4.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानवता की मिसाल: छोटे योगदान से बड़ा सहारा, मृतक परिवार को ₹3.30 लाख की मदद

जनपद रायबरेली में मानवता, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया...

फतेहपुर: पूर्व सैनिक उत्थान समिति की बैठक संपन्न, सामाजिक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

फतेहपुर के शादीपुर स्थित ईएस कोचिंग सेंटर में आज पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण...

स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, जमकर हंगामा

फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा...

फतेहपुर में रोडवेज बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

फतेहपुर जनपद में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां रोडवेज बस...

More like this