Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur:डबल मर्डर,एसपी का क्विक एक्शन,स्पॉट फैसला

Fatehpur:डबल मर्डर,एसपी का क्विक एक्शन,स्पॉट फैसला

Published on

रिपोर्ट-अनीश रघुवंशी

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा गांव में नशेबाजी के विरोध में मामूली कहासुनी से छुब्ध होकर सगे बाप बेटों ने पुजारी समेत उनके सेवादार की मंदिर परिसर में बीती रात सोते समय ईंट पत्थरो से कुचकर व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दोनों को मौत के घाट उतार डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले फरार मुख्य आरोपी के बेटे को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जिसने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देना भी स्विकारा है।
थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा गांव स्थित मंदिर के अंदर सोते समय मंदिर के पुजारी गांव निवासी कृष्ण गोविंद तिवारी 62 वर्षीय के ऊपर हमलावरों ने बीती देर रात ईंट पत्थरों व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया था, यही नहीं बल्कि बेखौफ हत्यारो ने पुजारी के बगल की चारपाई में लेटे मंदिर के सेवादार अवधेश प्रजापति के ऊपर भी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें भी लहूलुहान व मरणासन्न कर दिया था, जिसकी लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात दर्दनाक मौत हो गई थी, पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, डबल मर्डर से गांव समेत क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, एसपी अनूप कुमार सिंह डीएम रविन्द्र सिंह ने सीओ थरियांव पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना कर घटना का जायजा व साक्ष्य संकलन करने के साथ घटना को लेकर ग्रामीणों समेत मृतकों के परिजनों से भी पूँछतांछ की थी, ग्रामीणों से पूँछतांछ के दौरान एसपी श्री सिंह को गांव के ही निवासी राजू पासवान पुत्र दुलारे पासवान द्वारा मंदिर परिसर में आये दिन गांजा पीकर उत्पात मचाने व म्रतक पुजारी द्वारा उसे मंदिर आने से रोके जाने की बात पता चली थी, जिस पर पुलिस ने राजू को शक की बिना पर गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूँछतांछ शुरू की तो उसने अपने सगे बेटे चंद्रशेखर उर्फ लाला पुत्र राजू पासवान के साथ मिलकर पुजारी की हत्या करने व सेवादार को गम्भीर रूप से घायल करने के जुर्म का इकबाल कर लिया, पुलिस ने अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर म्रतक पुजारी के स्वजनों की दी गई लिखित तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर न्यायालय पेशी के बाद जेल भेज दिया था, जबकी दूसरा आरोपी (बेटा) फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी श्री सिंह ने अलग अलग कई टीमो का गठन किया था, जिंसमे एसओजी, सर्विलांस, इंटेलीजेंस विंग व थरियांव थाना पुलिस की टीमें सामिल की गई थीं, एसपी ने सभी टीमो को फरार आरोपी की गिरफ्तारी कर घटना के शीघ्र अनावरण के दिशा निर्देश दिए थे, घटना की सूचना पाते ही आई जी प्रयागराज ज़ोन भी घटना स्थल पहुंचे थे, जिन्होंने एसपी अनूप कुमार सिंह व एएसपी विजय शंकर मिश्रा व सीओ की संयुक्त टीम के साथ घटना का जायजा लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण कराये जाने के दिशा निर्देश एसपी श्री सिंह को दिए थे,
आलाधिकारियों के निर्देशानुपालन में पुलिस टीमें फरार दूसरे अभियुक्त (बेटे) की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी, इसी दौरान वारदात के महज आठ घण्टे बाद सर्विलांस में प्राप्त लोकेशन के आधार पर इंटेलिजेंस विंग प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी, एसओजी प्रभारी विनोद यादव व थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय उपनिरीक्षक विनोद कुमार पटेल, राजेश कुमार सिंह व हमराहियों की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के केशवरायपुर गांव के पास फरार मुख्य आरोपी के बेटे डबल मर्डर के सह अभियुक्त चंद्रशेखर उर्फ लाला पुत्र राजू को घेर लिया, जिसको पुलिस ने जब आत्म समर्पण के लिए कहा तो अभियुक्त चंद्रशेखर उर्फ लाला पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगा, गलीमत रही कि इस दौरान अभियुक्त द्वारा की गई फायरिंग से कोई पुलिस कर्मी हताहत नहीं हुआ, जवाब में इंटेलिजेंस विंग प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी व एसओजी प्रभारी विनोद यादव ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू किया, गोली अभियुक्त के दाहिने पैर में जा धँसी जो कि घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, अभियुक्त के पास से पुलिस टीम ने एक देशी तमंचा मय एक अदद जिंदा व दो अदद खोखा कारतूस समेत म्रतक पुजारी का की पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया है,
घायल अभियुक्त को पुलिस ने इलाज के लिए नजदीक की थरियांव सी एचसी में भर्ती कराया, जिसके इलाज के बाद तबियत में सुधार होते ही पुलिस ने अभियुक्त को सुसंगत धाराओ में न्यायालय पेशी के बाद न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया,
मुठभेड़ की सूचना पाते ही एसपी अनूप कुमार सिंह सीओ थरियांव व फोरेंसिक की टीम के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे जिन्होंने मुठभेड़ का जायजा लेने के साथ साक्ष्य संकलन करवा पुलिस मुठभेड़ के बावत आसपास के लोगो से भी विस्तृत जानकारी हांसिल किये,
अभियुक्त की गिरफ्तारी व पुलिस मुठभेड़ के बावत विस्तृत जानकारी पत्रकारों के साथ एसपी अनूप कुमार सिंह ने स्वयं के द्वारा जारी की गई वीडियो बाइट के माध्यम से साझा किए।

👁 8.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

More like this

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...