Homeराज्यFatehpur:ससुराल में हुई तकरार,युवक ने फंदे पर लटककर दी जान,जांच शुरू

Fatehpur:ससुराल में हुई तकरार,युवक ने फंदे पर लटककर दी जान,जांच शुरू

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ससुराल गए युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान उसे ससुराल वालों ने उसका अपमान किया। जिसके बाद वापस लौटे युवक ने सदमे में आकर रविवार की देर रात घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दूसरे दिन सुबह घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की आत्महत्या को लेकर इलाके में चर्चा गरमा गई है।

अनबन के चलते चली गई थी मायके

जानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के बरहटा गांव निवासी धर्मराज विश्वकर्मा का 28 वर्षीय बेटा राजेश विश्वकर्मा की शादी थाना क्षेत्र के पड़ोसी गांव हकीमपुर खंतवा की रहने वाली मोनी देवी के साथ साल 2023 में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन कुछ दिनों बाद अचानक दंपति के बीच मनमुटाव हो गया और बातों-बातों में कहासुनी होने लगी थी। जिसके चलते पत्नी मोनी अपने मायके चली गई थी।

ससुराल में हुई थी कहासुनी

बताया जा रहा है रविवार की शाम को राजेश ससुराल गया था। आरोप है कि यहां राजेश से पत्नी मोनी को लेकर ससुराल वालों से मामूली विवाद हुआ। इसके बाद रात को राजेश अपने घर वापस लौटने के बाद कमरे में चला गया था। दूसरे दिन सुबह जब काफी देर तक राजेश कमरे के बाहर परिजनों को नहीं दिखा तो कमरे पास गए और खिड़की से झांक कर देखा तो राजेश का शव फंदे से लटक रहा था। मंज़र देख परिजनों में कोहराम मच गया।

पत्नी भी पहुंची ससुराल

उधर, मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी के साथ ससुराल वाले भी मौके पर पहुंचे। राजेश के परिजनों का आरोप है कि कहासुनी के दौरान ससुराल वालों ने उसका अपमान किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लोधीगंज में आखिर कौन चला रहा है कथित नशे का नेटवर्क? लोगों ने उठाई जांच की मांग-किसका सिस्टम उठे सवाल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में इन दिनों कथित तौर पर मादक...

फतेहपुर: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के पास बुधवार को एक...

फतेहपुर: गंगा नदी में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका पर जांच शुरू

फतेहपुर। जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र स्थित भिटौरा चौकी के पास नए गंगा पुल...

More like this

लोधीगंज में आखिर कौन चला रहा है कथित नशे का नेटवर्क? लोगों ने उठाई जांच की मांग-किसका सिस्टम उठे सवाल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में इन दिनों कथित तौर पर मादक...

फतेहपुर: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के पास बुधवार को एक...