Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर घायल

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर घायल

Published on

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गया। घटना भीमपुर नहर पुलिया के पास की बताई जा रही है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक, बदमाश की पहचान गुड्डू उर्फ सोहेल के रूप में हुई है, जो पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी और चोरी की दो बकरियां बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि गुड्डू उर्फ सोहेल पर प्रदेश के विभिन्न थानों में 17 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह दो मामलों में वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

👁 71.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

धान के खेत में उतरीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, किसानों के साथ रोपाई कर दिया बड़ा संदेश

फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल...

फतेहपुर: सरकारी शराब की दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फतेहपुर। जिले के हथगांव कस्बे में स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान में हुई...

तेरहवीं से लौट रहे दो भाइयों को पिकअप ने रौंदा, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज...

More like this