फतेहपुर-पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले की पुलिस अब हरकत में आ गई है खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जो पाकिस्तान से कुछ समय पहले यहां आए थे और उसके बाद अभी तक गए नहीं है हालांकि जिले के प्रशासन का कहना है कि फतेहपुर जिले में अभी तक ऐसे किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के होने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फिर भी ऐतिहातन के तौर पर इस काम पर सभी थानेदारों को लगाया गया है और साथ ही गांव के प्रधानों से भी इसकी मदद ली जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने उन परिवारों को भी सूचीबद्ध करने की योजना बनाई है जिन परिवारों के पाकिस्तानी कनेक्शन है ऐसी स्थिति में यहां जिला मुख्यालय समेत खखरेरू बिंदकी क्षेत्र में कई परिवारों के पाकिस्तानी कनेक्शन होने की सम्भवना देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस एक्शन मोड़ पर है। सभी थानेदारो को सख्त हिदायत दी गयी है।
Trending Now
Fatehpur-खोजे जा रहे पाकिस्तानी,कई परिवारों के पाकिस्तानी कनेक्शन होने की संभावना







