Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur: नोडल अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जल जीवन मिशन के कार्यो...

Fatehpur: नोडल अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जल जीवन मिशन के कार्यो की परखी हकीकत, मेडिकल का भी किया निरीक्षण

Published on

फतेहपुर: शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी  भवानी सिंह खंगारौत निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा स्वास्थ्य द्वारा जनपद के विकास खंड भिटौरा के बसोहनी ग्राम सभा में जल जीवन मिशन द्वारा कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने हर घर नल के कनेक्शन और जलापूर्ति और पानी के सप्लाई के संबंध में जानकारी ली और अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया की जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों में और तेजी लाएं एवं जहां जहां पानी की सप्लाई हो रही है ये सुनिश्चित करें की वहां निर्बाध रूप से ससमय जलापूर्ति हो।
नोडल अफसर भवानी सिंह खंगारौत ने बसोहनी में पानी की टंकी के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।
इसके बाद नोडल द्वारा विकास खंड तेलियानी के अंतर्गत नरसिंह बाबा गौरक्षा आश्रम सलेमाबाद गौशाला का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं की एक एक कर जानकारी ली और निर्देश दिए की गौवंशों के लिए हरे चारे,भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
और जो भी नए गोवंश गौशाला में आएं उनकी टैगिंग एवं समय समय पर चिकित्सकीय सुविधाएं व टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
इसके पश्चात उनके द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया एवं मेडिकल कॉलेज में संचालित विभागों व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज,एसडीएम सदर,जिला विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी,अधिशाषी अभियंता जल निगम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

👁 4.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

More like this