HomeUncategorizedFatehpur-बाप रे अभी से लू के थपेड़े

Fatehpur-बाप रे अभी से लू के थपेड़े

Published on

Fatehpur -तापमान बढ़ने व तेज हवाएं चलने से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी और तापमान में प्रतिदिन हो रही बढ़ोत्तरी से अब लोगों के चेहरे लाल होने लगे हैं। लोगों के बीच ठंडे पेय पदार्थों के साथ-साथ पानी की दरकार बढ़ गई है। लोग अपने जरूरी कामकाजों को सुबह व शाम को निपटा रहे हैं। सड़कों पर निकलने वाली महिलाएं एवं पुरूष अपने शरीर को ढके हुए देखे जा सकते हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप आसमान में आ गई। कामकाजी युवतियां मुंह में दुपट्टा बांधकर पूरा मुंह ढके रही और हाथों में छतरी लेकर धूप से बचने का प्रयास करती रही। सूरज की तपन से लोग बेहाल हो उठे। सबसे अधिक छोटे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभी विद्यालयों में नया शिक्षा सत्र शुरू हुआ है। जिसके चलते सभी विद्यालय खुले हैं और प्रतिदिन बच्चे स्कूल जा रहे हैं। स्कूल से छुट्टी के समय दोपहर को घर लौटते समय बच्चे कुंभलाते नजर आते हैं। तेज धूप के बीच बच्चे असरे सरों को अंगौछे व छतरी के सहारे ढक कर निकल रहे हैं। रास्ते मंे बच्चे अपने साथ लिए पानी की बोतल से गला तर करते हुए भी दिख जाते हैं। बच्चों के अलावा पशु-पक्षी भी प्यास बुझाने के लिए नलों के आसपास देखे जा सकते हैं। ग्रामीणांचलों का भी हाल बेहाल है। तालाब और पोखरें सूख गये हैं। जलस्तर धीरे-धीरे घटने से शहर में पानी की दिक्कतें भी शुरू हो गई हैं। शहर के कई इलाकों में जलस्तर स्तर इतना घट गया है कि हैंडपंपों ने पानी उगलना बंद कर दिया है लेकिन गर्मी को देखते हुए जल निगम द्वारा किसी भी तरह की अब तक कोई कार्य चालू नही किया गया। शहर के अधिकांश इंडिया मार्क हैंडपम्प बिगडे़ पडे़ हैं। मौसम विभाग की माने तो दो से तीन दिनों में बदली के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। जिसके चलते एक बार फिर मौसम सामान्य हो जाएगा।

👁 498 views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this