रिपार्ट-सुरेश पटेल

फतेहपुर-जाफरगंज थाना क्षेत्र के जोनिहा अमौली मार्ग के गढ़ी चौराहे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई जोरदार टक्कर से स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।घायलावस्था में चालक को निजी साधन द्वारा सीएससी बिन्दकी ले जाया गया।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव से बारात वापसी लेकर बिन्दकी कोतवाली के दरवेशाबाद गांव जा रहे थे। बारातियों से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई।स्कॉर्पियो सवार बारातियों को मामूली चोटे आई हैं।








