HomeUncategorizedFatehpur-मृतक भाई की पहचान पर 26 साल तक नौकरी की,चौकाने वाला मामला

Fatehpur-मृतक भाई की पहचान पर 26 साल तक नौकरी की,चौकाने वाला मामला

Published on

रिपोर्ट-अनीश रघुवंशी

फतेहपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने मृतक भाई की पहचान का इस्तेमाल कर 26 साल तक सरकारी नौकरी की।

मामला बकेवर थाना क्षेत्र का है, जहां दिनेश कुमार शुक्ला नाम के एक शिक्षक की 25 अप्रैल 1997 को मृत्यु हो गई। दिनेश ने मृत्यु से पहले लोअर सबऑर्डिनेट की परीक्षा पास की थी और एडीओ पद पर उनका चयन हुआ था।

मृत्यु के बाद उनकी पत्नी अनुसुइया को पेंशन मिलने लगी। इसी दौरान दिनेश के तीसरे नंबर के भाई नरेश कुमार शुक्ल ने अपनी भाभी अनुसुइया और चौथे भाई कैलाश नारायण शुक्ला के साथ मिलकर एक साजिश रची। नरेश ने खुद को दिनेश बताकर 10 जुलाई 1997 को सहकारिता विभाग में एडीओ के पद पर नौकरी शुरू कर दी।

यह फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब दिनेश के दूसरे भाई मुकेश कुमार शुक्ल ने 2021 में जिलाधिकारी से शिकायत की। जांच के बाद नरेश को निलंबित कर दिया गया। हालांकि, नरेश ने हाई कोर्ट से बहाली का आदेश प्राप्त कर लिया और नौकरी जारी रखी। अब वह महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

बकेवर थाना प्रभारी श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव के अनुसार, सहकारी निरीक्षक की शिकायत पर नरेश कुमार शुक्ल, अनुसुइया और कैलाशनारायण शुक्ल के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकेश कुमार शुक्ला ने सूचना के अधिकार का उपयोग कर इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया।

👁 4.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

18 साल पुराने पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में 14 आरोपी दोषी करार

फतेहपुर के बहुचर्चित पट्टीशाह दोहरे हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने...

यूपी में किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी? जानें कैसे और किसे मिलेगा योजना का लाभ–

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर तैयारियां...

CM योगी के मंत्री और सपा में सियासी टकराव; अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, सपा बोली- OP राजभर दोहरे चरित्र के आदमी–

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 (Uttar Pradesh Assembly Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां...

BREAKING FATEHPUR | 38 साल बाद दहेज हत्यारा गिरफ्तार, 28 वर्षों से था फरार

फतेहपुर पुलिस ने 38 साल पुराने दहेज हत्या मामले में बड़ी सफलता हासिल करते...

More like this