Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरFatehpur-विश्व पर्यावरण दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर में वृक्षारोपण।

Fatehpur-विश्व पर्यावरण दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर में वृक्षारोपण।

Published on

फतेहपुर: महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर और महर्षि विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में 65 कैडेट्स ने भाग लिया।कर्नल बृजेश पठानिया और लेफ्टिनेंट कर्नल योगेंद्र चिन्हवान के दिशा निर्देश अनुसार ओम घाट में एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया और गंगा नदी के किनारे पौधे लगाए। कैडेट्स ने वहां के लोगों को जागरूक किया कि वे भी इस काम में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें और अपने आसपास के क्षेत्र में पेड़-पौधे लगाएं।इसके बाद, स्कूल परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया। लेफ्टिनेंट रोहित दत्त ने “परिपत्र अर्थव्यवस्था का महत्व और ग्रीन हाइड्रोजन की बढ़ती आवश्यकता” विषय पर एक व्याख्यान दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद जलपान वितरण किया गया।इस अवसर पर कर्नल बृजेश पठानिया, लेफ्टिनेंट कर्नल योगेंद्र चिनवान, सबेदार विकास थापा, लेफ्टिनेंट रोहित दत्त, थर्ड ऑफिसर बिपिन मिश्रा और प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य महोदय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैडेट्स को अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपने आसपास के लोगों को भी इस कार्य में प्रेरित करने के लिए प्रेरित किया।

👁 3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this