Fatehpur: आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट उत्तर प्रदेश द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव के उपलक्ष पर व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर में संपन्न हुआ जिसमे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री मंत्री प्रतिभा शुक्ला रही जिन्होंने व्यापारियों को संबोधन करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव पर व्यापारियों को अपने-अपने दुकानों पर चर्चा के माध्यम से इससे जागरूकता की ओर बढ़ावा दिया और व्यापारियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया
प्रदेश अध्यक्ष आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश प्रदीप गर्ग जी द्वारा आज महर्षि विद्या मंदिर के अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को आदर्श व्यापार मंडल परिवार की तरफ से सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर बच्चों का उत्साह एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई
कार्यक्रम का सफल संचालन आदर्श व्यापार मंडल जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की व्यवस्था आदर्श व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अभिनव द्वारा आयोजित किया गया एवं युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान एवं रवि तिवारी संगठन मंत्री के द्वारा आए हुए व्यापारियों का एवं अतिथियों का स्वागत किया गया
कार्यक्रम की पूर्णता अध्यक्षता माननीय भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल जी द्वारा एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक एक राष्ट्र एक चुनाव प्रमोद द्विवेदी जी एवं कार्यक्रम संयोजक प्रदीप गर्ग रहे बैठक में आए हुए सम्मानित व्यापारी गण संरक्षक हरिओम रस्तोगी घनश्याम गुप्ता राधेश्याम गुप्ता राजीव पूर्व राजीव गुप्ता अभय गुप्ता अमित सोनी बबल सोनी सत्यम मोदनवाल संजीव चौरसिया अभिलाष गुप्ता प्रीतम सिंह रमेश तिवारी संजय पांडे मोहम्मद शमी मोहम्मद इमरान मोहम्मद आफाक मोहम्मद मेहताब नीरज श्रीवास्तव आनंद गुप्ता अंकित गुप्ता इरशाद कादरी इरशाद आलम एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
Trending Now
Fatehpur: एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए व्यापारियों को किया गया जागरुक
👁 4.7K views







