फतेहपुर: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया किशोर गहरे पानी मे चला गया और डूब गया।सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के भिटौरा ओम घाट पर सोमवार को गंगा नहाते समय सिविल लाइन कोतवाली फतेहपुर के धीरेंद्र सिंह के पुत्र मयंक सिंह (13) गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा।घाट पर मौजूद गोताखोरों की मदद से किशोर को तुरन्त बाहर निकाला गया।गम्भीर हालत में पुलिस ने एम्बुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।जहाँ किशोर की मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक दूध लेने के लिए मयंक घर से निकला था।बताते हैं कि शहर के दो साथियों काशी (12)और कान्हा (16)के साथ तीनो दोस्त ई-रिक्शा से गंगा नहाने भिटौरा गये थे।परिजनों के मुताबिक मयंक ने घर मे कुछ नही बताया था।भिटौरा चौकी इंचार्ज बृजेश यादव ने बताया कि शाम को किशोर की अस्पताल में मौत हुई है।शव को मर्चुरी में रखा जा रहा है।
मृतक कक्षा 5 का छात्र था।चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था।बेटे की मौत की सूचना पर मां प्रियंका सिंह का रोरोकर बुरा हाल रहा।
Trending Now
Fatehpur: गंगा नहाने गया किशोर डूबा,अस्पताल में मौत
👁 8.2K views







