रिपोर्ट-रवि श्रीवास्तव
फतेहपुर । जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बंथरा गांव में अज्ञात चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर के संदूक का ताला तोड़ 10,000 नगदी सहित लाखों रुपए की जेवरात चोरी कर ले गए।घटना की जानकारी सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया है। बंथरा गांव में नीरज देर रात अपनी मां ललिता व पत्नी गोमती के साथ घर के बाहर बरामदे में सो गए थे। भोर पहर छोटे भाई धीरज की पत्नी पलक जो अंदर सोई थी उसने दरवाजा खुला हुआ देखा तो अन्य परिजनों को जानकारी दी
जब अंदर जाकर के देखा गया तो एक कमरे का ताला टूटा था और अंदर से बक्से खुले हुए पड़े थे जिससे चोरी होने का अंदाजा हुआ तो देखा तो नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। चोरी की घटना से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस को जानकारी दी गई तो डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और थाना पुलिस को जानकारी दी।हल्का इंचार्ज विकास कनौजिया मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दिया।







