Fatehpur- जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र इन दोनों मिट्टी खनन माफिया के लिए केंद्र बिंदु बन गया है एक पूर्व प्रधान के साथ पार्टनर शिप करके सैकड़ो एकड़ जमीन से पिछले काफी समय से मथुरा का मिट्टी खनन माफिया खुद की JCB व ट्रेक्टर लगा कर रातो दिन अवैद्य तरीके से बिना किसी परमिट के मिट्टी का खनन मनमानी ढंग से किए जाने का बदस्तूर सिलसिला जारी है।

इस पूरे मामले में अब इलाके का एक पूर्व प्रधान के भी शामिल होने का मामला प्रकाश में आया है। लाखों रुपए का राजस्व का भी नुकसान किया जा रहा है कुछ दिन पहले ही बिंदकी की राजस्व टीम ने मौके पहुंचे कर की थी जांच पड़ताल लेकिन इसके बावजूद भी मथुरा के इस खनन कारोबारी ने अपना सिस्टम बैठने में कामयाबी हासिल कर ली नतीजतन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई के दर्जनों गांव में इन दिनों भाजपा नेताओं के संरक्षण में भारी पैमाने पर अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा है

बताया जाता है कि मथुरा का एक जेसीबी संचालक मिट्टी खनन का अपने बेटे के साथ बड़ा माफिया बना हुआ है थाने से लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी इसे अपना पूरे तरीके से सानिध्य दे रखा है। लेकिन खनन विभाग को इसकी भनक तक नहीं ना ही किसी प्रकार की कोई रॉयल्टी खनन विभाग में जमा नही की जा रही है अवैध तरीके से किये जा रहे मिट्टी के खनन का वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इसके साथ ही भाजपा नेताओं की भी पोल खुल कर सामने आ रही हैं जानकार सूत्रों का कहना है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनिहा बाबा इलाके में करीब 20 फीट से अधिक मिट्टी का अवैध खनन कर दिया गया और लाखों रुपए के न्यारे द्वारे कर दिए गए रातों दिन चल रहे इस अवैध मिट्टी के खनन से भारी पैमाने पर राजस्व की जा रही है। पूरे मामले में अब प्रशासन ने संज्ञान लिया है। साथ ही कड़ी कार्यवाही व राजस्व के हुए नुकसान की भरपाई करवाने की विधिक कार्यवाही शुरू की है।






