फतेहपुर- आदर्श व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड गर्ग गुट (खागा) के सभी पदाधिकारी और व्यापारी गण की तरफ से खागा रेलवे-स्टेशन पर ट्रेन ठहराव के लिए खागा मे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल मंत्रालय भारत सरकार को ज्ञापन दिया गया। और कोरोना काल से बंद चल रही ट्रेनों को पुनः चालू कर आम जनमानस एवं व्यापारी भाइयों को व्यापार हेतु दिल्ली एवं कानपुर तक जाने वाली ट्रेनों के ठहराव के लिए अवगत कराया गया जिससे व्यापार करने में व्यापारी को आसानी हो एवं आम जनमानस को यहां से जाने के लिए सुविधा हो रेलवे स्टेशन में आम जनमानस के लिए शीतल जल के मशीनों को और लगाया जाए यात्रियों के अधिक संख्या को देखते हुए स्वचालित सीढ़ी का भी निर्माण कराया जाए इसी संबंध में रेलवे को आरक्षण की सुविधा और प्रदान की जाए प्रशान्त केशरवानी नगर अध्यक्ष, राजेश शाहू तहसील प्रभारी, राजेश सोनी सनी सोनी,आशीष अग्रहरी,विपिन गुप्ता कोषाध्यक्ष, किरन देवी महिला रानू केशरवानी अमित प्रजापति विकाश गुप्ता संग अन्य व्यापारी गढ़ मौजूद रहे।
Trending Now
Fatehpur: ट्रेनों के ठहराव के लिए व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन







