Fatehpur: CM के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं, निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग एवं चरणबद्ध तरीके से ससमय पूरा कराए। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक जन कल्याणकारी योजनाओं के जो आवेदन प्राप्त होते है शासन द्वारा निर्धारित समय के अंतर्गत कराया जाय ताकि पात्रों को ससमय लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की सीएम डैस बोर्ड में जनपद की रैंकिंग खराब है, नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अपने–अपने कार्यों में संवेदनशीलता लाते हुए रैंकिंग में सुधार लाए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा जिन परियोजनों के कार्य पूर्ण हो चुके है के लिए संबंधित विभाग समन्वय बनाते हुए तकनीकी जांच समिति द्वारा जांच कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत कर हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण कराए। अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन हर जल योजना के कार्य में तेजी लाए, जिससे कि जनपद की रैंकिंग सही रहे। उन्होंने कहा कि जिन विभागो की परियोजनाओं में निर्माण कार्य चल रहे है, का विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था समय–समय पर निरीक्षण करते रहे एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाये अपने निर्माण कार्य की भैतिक/वित्तीय के प्रगति की अद्यतन स्थिति सम्बंधित पोर्टल पर समय से अपडेट कराये। सीएम–डैश बोर्ड की जो रिपोर्ट फीड किया जाना है ससमय फीड कराया जाय, साथ ही यदि त्रुटि हो गई है तो संबंधित अधिकारी अपने मुख्यालय से समन्वय बनाते हुए सही कराए। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि किसान सम्मान निधि के लाभार्थी जिनका भूलेख, ई–वाईसी, आधार सीडिंग, एनपीसीआई लिंकिंग आदि का कार्य शेष है, अभियान चलाकर पूरा कराए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नवसीन, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अभियंता आरईएस, सहित कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Now
Fatehpur: DM ने CM के हिट लिस्ट वाले विकास कार्यो को पूरा करने के लिए अफसरों के कसे पेंच
👁 4.6K views







