HomeUncategorizedFatehpur-खाकी का नया चेहरा

Fatehpur-खाकी का नया चेहरा

Published on

Fatehpur  किशनपुर कस्बा में मंडी चैराहा के समीप एक बंद दुकान से नमकीन चिप्स चोरी कर रहे दो मासूम भाइयों को थानाध्यक्ष ने भूखा देख अपना भोजन भरा टिफिन परोस दिया। शराबी पिता और मां को बुला कर बच्चों को अच्छे संस्कार देने और स्कूल भेजने की सलाह दी। किशनपुर मंडी चैराहा के समीप एक परचून की दुकान है। जो गुरुवार को बंद थी। तभी पांच से छह वर्षीय दो मासूम भाई दोपहर में दुकान के पीछे से घुसकर दुकान में रखें नमकीन व चिप्स चोरी करने लगे। दुकान मालिक ने दोनों को पकड़ लिया और पड़कर थाने ले गया। जहां थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने दोनों मासूमों को पास बैठाया और मीठा खिलाते हुए चोरी करने का कारण पूछा। दोनों ने बताया कि पापा शराब पीते हैं। दिन भर मम्मी दूसरे के खेत में गेहूं काटने जाती हैं। भूख लगी थी इसलिए चिप्स चोरी किए। इससे पहले भी कभी-कभी चोरी कर लेते थे। थानाध्यक्ष ने पूछा कि आज क्या खाया है तो दोनों ने बताया कि कुछ नहीं खाया, भूखे हैं। थानाध्यक्ष ने खाने से भरा टिफिन उठाकर दोनों मासूमों के सामने खोल दिया और दोनों भाइयों ने खाना को आधा-आधा बांट कर बड़े चाव से खाया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने मां को खेत से बुलवाया। शराबी पिता नहीं मिला। मां ने रोते हुए बताया कि बच्चों के पिता दिन भर शराब पीते हैं। वह मजदूरी करने जाती है। पांच बच्चे हैं बच्चों को नियमित भोजन कराती है। बच्चों की गलती की वह माफी मांगती है। थानाध्यक्ष ने दोनों बच्चों को गलत काम छोड़कर स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। थानाध्यक्ष से प्रभावित होकर दोनों बच्चों ने नियमित स्कूल जाने के लिए कहा। भविष्य में कभी चोरी न करने की बात कही। दुकानदार ने भी मासूम बच्चों को माफ करते हुए कार्रवाई न करने का अनुरोध किया।

👁 2.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

More like this