Homeराज्यउत्तर प्रदेशFatehpur: धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप: युवक ने की पत्नी और...

Fatehpur: धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप: युवक ने की पत्नी और नवजात को वापस दिलाने की मांग

Published on

UP news- fatehpur जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने ससुराल पक्ष पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, पत्नी को अपने पास रोकने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित कुलदीप कुमार ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित युवक कुलदीप का कहना है कि उसने 4 अप्रैल 2023 को प्रेम विवाह किया था। पत्नी अल्फिया के परिवार की सहमति से विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद दोनों अलग निवास कर रहे थे और उनका वैवाहिक जीवन सामान्य था। बीते 2 अप्रैल को अल्फिया ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन कुलदीप का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी सास फरीदा और साले सूफियान उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते रहे।

कुलदीप ने बताया कि दबाव में आकर उसने अपने हाथ पर बने ‘ॐ’ के निशान तक को मिटवा दिया, जबरन खतना भी करवा लिया और करीब एक साल पहले धार्मिक रीति-रिवाज भी बदल लिए। बावजूद इसके, ससुराल पक्ष का दबाव लगातार बढ़ता गया। हाल ही में अल्फिया को डिलीवरी के बाद ससुराल वाले यह कहकर घर ले गए कि दो दिन में वापस भेज देंगे, लेकिन बाद में पत्नी को वापस भेजने से इनकार कर दिया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और पत्नी-बच्चे से मिलने से रोक रहे हैं। युवक का कहना है कि उन्होंने उसके खिलाफ झूठा केस भी कर दिया है।

👁 9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this