Homeराज्यFatehpur: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में विद्युत कर्मियों का...

Fatehpur: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में विद्युत कर्मियों का आंदोलन जारी

Published on

Fatehpur : उत्तर प्रदेश में 42 जनपदों के बिजली के निजीकरण के विरोध में देश के 27 लाख बिजली कर्मी सड़कों पर उतरे: ग्रांट थॉर्टन को क्लीन चिट देने के समाचार से बिजली कर्मियों में गुस्सा: उप्र के सभी जनपदों में जोरदार विरोध*
          नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर आज देश के सभी प्रांतों के बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओ ने फतेहपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में 42 जनपदों के किये जा रहे बिजली के निजीकरण के विरोध में  जोरदार प्रदर्शन किया।
       विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, फतेहपुर के पदाधिकारी जयसिंह कुशवाहा ने बताया कि यह चर्चा है कि निजीकरण हेतु नियुक्त किए गए ट्रांजैक्शन कंसलटेंट ग्रांट थॉर्टन को झूठा शपथ पत्र देने के बावजूद निदशक वित्त श्री निधि नारंग ने उसे क्लीन चिट दे दी है। उल्लेखनीय है कि इंजीनियर ऑफ कांट्रैक्ट ने झूठा शपथ पत्र देने के मामले में ग्रांट थॉर्टन का नियुक्ति आदेश रद्द करने की सिफारिश की थी। इसे न मान कर अब अवैध ढंग से नियुक्त किए गए ट्रांजैक्शन कंसलटेंट ग्रांट थॉर्टन को क्लीन चिट देकर निजीकरण की प्रक्रिया तेज की जा रही है। संघर्ष समिति ने कहा कि इस घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रबंधन की निजी घरानों से मिली भगत है। इसीलिए तीसरी बार निधि नारंग को सेवा विस्तार दिया गया है।
        संघर्ष समिति के वक्त प्रवीण शाक्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार  ने विद्युत वितरण निगमों में घाटे के भ्रामक आंकड़ों देकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय लिया है जिससे उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा व्याप्त है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मी विगत 06 माह से लगातार आंदोलन कर रहे हैं किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आज तक एक बार भी उनसे वार्ता नहीं की।
       संघर्ष समिति सदस्य प्रशांत शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गलत पावर परचेज एग्रीमेंट के चलते विद्युत वितरण निगमों को निजी बिजली उत्पादन कंपनियों को बिना एक भी यूनिट बिजली खरीदे 6761 करोड रुपए का सालाना भुगतान करना पड़ रहा है । इसके अतिरिक्त निजी घरानों से बहुत महंगी दरों पर बिजली खरीदने के कारण लगभग 10000 करोड रुपए प्रतिवर्ष का अतिरिक्त भार आ रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकारी  विभागो पर 14400 करोड रुपए का बिजली राजस्व का बकाया है। उत्तर प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार किसानों को मुफ्त बिजली दी जाती है, गरीबी रेखा से नीचे के बिजली उपभोक्ताओं को 03 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बिजली दी जाती है जबकि बिजली की लागत  रुपए 07.85 पैसे प्रति यूनिट है। बुनकरों आदि को भी सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी की धनराशि ही लगभग 22000 करोड रुपए है। उत्तर प्रदेश सरकार इन सबको घाटा बताती है और इसी आधार पर निजीकरण का निर्णय लिया गया है।
       उत्तर प्रदेश में किए जा रहे बिजली के निजीकरण के विरोध में आज देशभर में 27 लाख बिजली कर्मचारियों ने सभी जनपदों और परियोजनाओं पर भोजन अवकाश के दौरान सड़क पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई। बिजली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों का कोई भी उत्पीड़न करने की कोशिश की गई तो देश के तमाम 27 लाख बिजली कर्मी मूक दर्शन नहीं रहेंगे और सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।
आज की विरोध सभा सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक हुई जिसकी अध्यक्षता उपखंड अधिकारी प्रवीण शाक्य ने एवं संचालन लवकुश कुमार ने किया।
सभा मे मुख्य रूप से अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल, विजय कटारिया, उपखंड अधिकारी अभिनय श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, अवर अभियंता गुलाब चंद्र, आदित्य त्रिपाठी, मो. नफीस, जितेंद्र मौर्य, कार्यकारी सहायक पूजा जैसल, चंचल होल्कर, एकता, प्रियंका पाल, रुद्र सिंह, शुभम, बबलू यादव, सानेन्द्र सिंह आदि रहे।

👁 6.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

More like this

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...