Homeराज्यउत्तर प्रदेशLucknow Hit And Run: हिंदू बनकर प्यार में दिया धोखा, नई गर्लफ्रेंड...

Lucknow Hit And Run: हिंदू बनकर प्यार में दिया धोखा, नई गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया तो एक्स पर चढ़ाई गाड़ी

Published on

Lucknow Hit And Run: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने एक युवती को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने का खौफनाक मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता कार की बोनट पर चढ़ी दिख रही है और आरोपी उसे घसीटता हुआ भाग रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शाहनवाज और पीड़िता अनामिका एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

हिंदू बनकर प्यार में दिया धोखा

आरोप है कि शाहनवाज ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को ‘यश ठाकुर’ नाम का हिंदू बताया और अनामिका को प्यार में फंसाया था। दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे। अनामिका को जब उसकी असलियत का पता चला तो उसने धोखेबाजी का आरोप लगाया।

नई गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया तो बौखलाया

सुबह अनामिका चाय पीने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गई थी। तभी शाहनवाज अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ कार में वहां पहुंचा। अनामिका ने उसे देखकर रोकने की कोशिश की और कार के सामने खड़ी हो गई। शाहनवाज ने कार रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे युवती बोनट पर गिर गई।

200-300 मीटर तक घसीटा, फिर कुचलने की कोशिश

चश्मदीदों के अनुसार, आरोपी ने करीब 200 से 300 मीटर तक अनामिका को कार से घसीटा। आसपास के लोगों ने कार रोकने के लिए पत्थर फेंके और चिल्लाए, लेकिन शाहनवाज नहीं रुका। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती बोनट पर लटकी हुई है और बाद में सड़क पर गिर जाती है। आरोपी ने दोबारा कार से उसे कुचलने की कोशिश भी की और मौके से फरार हो गया।

पीड़िता अस्पताल में, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

घटना के बाद अनामिका को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा गया। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वीडियो वायरल होने के बाद गोमती नगर विस्तार थाना पुलिस सक्रिय हुई। कार नंबर के आधार पर आरोपी शाहनवाज (निवासी दुबाग्गा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की पूरी जांच कर रही है।

यह घटना सिर्फ हिट एंड रन नहीं, बल्कि पहचान छिपाकर रिश्ता बनाने और गुस्से में जानलेवा हमले का मामला भी बन गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

👁 19.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

डिजिटल वॉर रूम में बड़ा फेरबदल! यूपी बीजेपी में 13 प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां, सुभाष यदुवंश बने सोशल मीडिया हेड

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन में प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया...

UPPSC-2025 में मुफ्त कोचिंग की बड़ी कामयाबी: 74 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, अब इंटरव्यू की तैयारी

आर्थिक संसाधनों की कमी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतिभाशाली युवाओं के सामने...

अब अकेली नहीं सफर करेंगी बेटियां, ‘सारथी दीदी’ के साथ महिला ड्राइवर और SOS का सहारा

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और अधिक सुलभ बनाने के...

बीमा और ईनाम का लालच देकर रकम जमा कराने का आरोप, पैसा वापस मांगने पहुंचे लोगों ने किया हंगामा

फतेहपुर। बीमा और ईनाम का लालच देकर लोगों से रकम जमा कराने और बाद...

More like this