यूपी में पंचायत चुनाव 2026 अप्रैल–मई में आयोजित किए जाएंगे, इसका औपचारिक ऐलान पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने किया है। मंत्री ओपी राजभर ने साफ कहा कि चुनाव समय पर होंगे, चुनाव टलने की अटकलों पर विराम लगाया गया है।
हालांकि वोटर सूची अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है और अंतिम सूची का प्रकाशन 27 मार्च को होने की तैयारियाँ हैं। इन बातों से पता चलता है कि वोटर सूची में 1.8 करोड़ से अधिक नए मतदाता जुड़े, 1.41 करोड़ नाम हटाए गए है। पंचायतों का पुनर्गठन, ग्राम पंचायतों की संख्या में कमी व परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। कुछ जिलों में मतदाता सूची से हजारों नाम हटाए गए।








