Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरX पर वायरल फोटो से खुला राज, अवैध तमंचे संग युवक गिरफ्तार

X पर वायरल फोटो से खुला राज, अवैध तमंचे संग युवक गिरफ्तार

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर

फतेहपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो ने पुलिस को बड़ी सफलता दिलाई। असोथर थाना क्षेत्र की सरकण्डी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार निगम ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ दबिश देकर एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप 18 वर्ष पुत्र उदयवीर सविता निवासी ग्राम आदमपुर सैबसी मजरे सरकण्डी थाना असोथर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने बताया कि वायरल फोटो में अवैध तमंचा लिए युवक की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में चौकी प्रभारी सरकण्डी मय हमराह पुलिस बल के साथ दबिश देकर अभियुक्त को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 175/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को थाना स्थानीय से माननीय न्यायालय फतेहपुर के समक्ष पेश किए जाने के लिए भेज दिया गया है।

👁 22.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...