Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर का भव्य स्वागत

Published on

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के स्वागत में रविवार को नगर कार्यालय जेल रोड स्थित तांबेश्वर मंदिर के पास भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विजय सिंह गौर ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि 30 जून तक जिले के सभी ब्लॉकों का गठन कर लिया जाएगा, जिसकी शुरुआत धाता ब्लॉक से की जाएगी। साथ ही 4 जून को कुशभा ग्राम सभा में कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक क्षत्रिय गांव तक पहुंच बनाना और अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ना है। संगठन ने एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके अलावा बेसहारा बच्चियों की शादी कराने तथा गरीब बच्चों व बच्चियों की शिक्षा में सहयोग करने का संकल्प भी लिया गया है।

बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अशोक तपस्वी ने की, जबकि संचालन नागेंद्र सिंह चौहान मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज ने किया। कार्यक्रम में आरपी सिंह भदौरिया, डॉ. अभिषेक सिंह, अमित परिहार, संजय सिंह कछवाह, समरबीर सिंह, मोनू सिंह, पिंटू सिंह, राकेश प्रताप सिंह, पंकज सिंह तोमर, लालजीत सिंह, राज सिंह भदौरिया, रंजना सिंह, मधु सिंह भदौरिया, लक्ष्मी सिंह भदौरिया, एससीएस चौहान, अंगद सिंह चंदेल, डॉ. विमल सिंह, अजय प्रताप सिंह, अरुण सिंह चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

👁 40.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

असोथर में मिट्टी माफियाओं का तांडव, रात-दिन हो रहा अवैध खनन

फतेहपुर जनपद के असोथर क्षेत्र में इन दिनों मिट्टी माफियाओं का बोलबाला देखने को...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 438वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 438वीं साप्ताहिक...

चौक-चौगलिया में देर रात टला बड़ा हादसा, शॉर्ट-सर्किट से दुकानों के बाहर लगी आग

फतेहपुर। शहर के  चौक-चौगलिया इलाके में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दुकानों...

“मिशन 300” से तालाबों को नया जीवन देने निकला प्रशासन, लेकिन शहर में तालाबों पर भूमाफियाओं की प्लाटिंग पर कब चलेगा बुलडोजर?

फतेहपुर। जनपद फतेहपुर में जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने को लेकर जिला प्रशासन...

More like this