यूपी के अलीगढ़ की थाना गभाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग कारोबारी थे और ईद पर बकरों की बिक्री करने दिल्ली जा रहे थे। यह सभी लोग दो कैंटरों में बकरों के साथ थे। पहले एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरे कैंटर में सवार लोग उनको देखने वापस आ रहे थे इस दौरान अन्य कंटेनर ने उनको रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई। इस घटना में योगेश, दीपक, सुरजीत व आशिक की मौत हुई है। जबकि साथ में मौजूद अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जेएन मेडिकल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है।
Trending Now
अलीगढ़: दो सडक हादसों में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 6 लोग घायल, पुलिस ने शव को PM को भेजा







