रिपोर्ट -भूपेंद्र शर्मा
फतेहपुर- नगर पंचायत असोथर बस स्टॉप के पास बनी नहर की पुलिया से निकल रहे स्कूल जा रहे बच्चे को ओवरलोड डंफर ने मारी जोरदार टक्कर स्कूली बच्चा साइकिल लेकर नहर की पुलिया के नीचे जा गिरा, सुबह 8 बजे की घटना, सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर का छात्र एक बड़ी दुर्घटना होने से बची।
डंफर टक्कर के बाद वहां से फरार हो गया वहां देख रहे लोगों ने बाइक से दौड़ाकर असोथर मंडी समिति के पास पकड़ा ओवरलोड वाहनों के की बढ़ी रफ्तार के कारण स्कूली बच्चे भी नहीं है सुरक्षित।
नगर पंचायत असोथर के अंदर से निकाले जा रहे ओवरलोड वाहनों से नगर पंचायत वासी हो या स्कूली बच्चे हो व अन्य लोग सुरक्षित नहीं है, मोरम माफियाओं के सामने सभी आलाधिकारी भी नतमस्तक है और नहीं रोक पा रहे ओवरलोड वाहन। मौके में पहुंची असोथर थाने की फोर्स मौके पहुंचकर डंफर को कब्जे में ले लिया है।







