Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर पुलिस का धमाकेदार एक्शन, अवैध पटाखों के जखीरे का किया भंडाफोड़...

असोथर पुलिस का धमाकेदार एक्शन, अवैध पटाखों के जखीरे का किया भंडाफोड़ पांच गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा ।

Published on

असोथर फतेहपुर

फतेहपुर- जिले सहित कानपुर , अयोध्या में हाल ही में हुए पटाखा विस्फोटों के घटनाओं में मौतों के बाद जिला प्रशासन के निर्देशानुसार असोथर पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। असोथर नगर पंचायत और टीकर गांव में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो दुकानदारों और एक गोदमनुमा घर पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब चार क्विंटल (412 किलोग्राम) और लाखों रूपये के अवैध तरीके से रखे गए पटाखे बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जो बिना लाइसेंस के दीपावाली पर बिक्री के लिए इन पटाखों की जमाखोरी और कारोबार कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर, और थरियांव क्षेत्राधिकारी वीर सिंह के पर्यवेक्षण में असोथर पुलिस ने यह अभियान चलाया। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान असोथर में दो किराना दुकान और इनके बने कमरों और टीकर गांव से एक गोदमनुमा मकान से भारी मात्रा में चकरी, मिट्टी के अनार, रॉकेट, फुलझड़ी, सांप टिक्की, सीको पटाखा, देशी छोटे बड़े पटाखे और चाइनीज पटाखों को जब्त किया गया है। जरौली चौकी इंचार्ज अंकुश यादव ने बताया कि असोथर नगर के एक किराना दुकानदार नीरज गुप्ता उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र शिवगुलाम, निवासी वार्ड नंबर 14, ब्रह्मदेव मोहल्ला नगर पंचायत असोथर के पास से 6 गत्तों में 58 किलो ग्राम का विस्फोटक पटाखे और चाइनीज पटाखे और दूसरे किराना दुकानदार बाबू प्रसाद उर्फ बाबू टेलर उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र हृदयलाल, निवासी पुत्तू बाबा का डेरा, नगर पंचायत असोथर के पास से 65 किलोग्राम गत्ते, झोले, बोरी इत्यादि में अवैध तरीके से रखे चकरी, मिट्टी के अनार, रॉकेट, फुलझड़ी, पटाखे बरामद हुए हैं। वहीं उपनिरीक्षक अविनाश यादव ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीकर गांव निवासी विपिन चंद्र अपने नए मकान में अवैध तरीके से पटाखों का भंडारण किया हुआ है। जिसपर मय हमराह उसके घर पर दबिश दिया और छानबीन दौरान विपिन चंद्र उम्र करीब 54 वर्ष पुत्र रामप्रसाद और वहीं पुलिस को देख भागने का दो लोगों ने प्रयास किया। जिन्हें हिरासत में लेकर पूंछताछ करने पर सौरभ उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र विपिन चंद्र व राजीव चंद्र उम्र करीब 47 वर्ष पुत्र रामप्रसाद निवासी टीकर ने बताया कि वह इसी घर में पटाखे रखें हुए हैं, जिन्हें व्यवस्थित कर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। उपरोक्त लोगों के पास से एक सूती बोरी में 34 किलोग्राम कुल्हड़ पटाखा व एक प्लास्टिक बोरी में 34 किलोग्राम कुल्हड़ पटाखा, दो सफेद बोरी में 24 किलोग्राम सीको पटाखा, एक बोरी में 26 किलोग्राम फुलझड़ी, एक गत्ते में 17 किलोग्राम पटाखा, दो बोरी में 29 किलोग्राम बड़ा पटाखा, दो बोरी में 50 किलोग्राम कई प्रकार के पटाखे, एक गत्ते में 23 किलोग्राम मगर छाप पटाखा, एक गत्ते में 13 किलोग्राम फुलझड़ी, दो गत्ते में 39 किलोग्राम अन्य पटाखे बरामद हुए हैं। तीनों के कब्जे से कुल 289 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि सभी लाइसेंस दिखाने में नाकामयाब रहे। पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ करते हुए विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन अवैध पटाखों का भंडारण दीपावली से पहले बाजार में थोक व फुटकर विक्री के लिए रखा गया था, ताकि त्यौहार के दौरान अवैध रूप से क्षेत्र में चल रही छोटी छोटी दुकानों और लोगों तक पहुंचाया जा सके। पुलिस का मानना है कि इन पटाखों को कानूनी तौर पर बनाने और बेचने की अनुमति नहीं थी और यह पूरी तरह से अवैध था। पुलिस ने जिन पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूंछताछ की जा रही है। यह लोग पटाखों का भंडारण या बिक्री बिना किसी वैध लाइसेंस के कर रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन अवैध पटाखों की आपूर्ति कहां से हो रही थी और कहां कहां पर किन लोगों ने अवैध रूप से भंडारण कर या बेंच रहे हैं। पुलिस का अनुमान है कि दीपावाली के मौके पर इन पटाखों को बिक्री के लिए बाजारों में लाया जाता। जिससे लोगों और छोटे बच्चों के जीवन को खतरा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूंछताछ जारी है। उनके साथ अन्य किसी के भी काले धंधे में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले में गंभीरता से जांच कर रहे हैं। ताकि पूरी रैकेट का पर्दाफांस किया जा सके। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है, और ऐसे अवैध पटाखों के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना को टालना है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि दीपावाली के आसपास पटाखों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वाले अपराधियों को किसी भी हालात में बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच और भी विस्तार से कर रही है, ताकि ऐसे किसी भी नेटवर्क को खत्म किया जा सके जो अवैध पटाखों के कारोबार में लिप्त हो।

👁 14.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...