Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में गाजे-बाजे संग बप्पा को दी बिदाई, नम आंखों से हुआ...

असोथर में गाजे-बाजे संग बप्पा को दी बिदाई, नम आंखों से हुआ विसर्जन

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत असोथर में शनिवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन किया गया। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए, “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना” के जयघोषों के साथ बप्पा को विदा किया।

सुबह से ही कस्बे में भक्तिमय माहौल रहा। पुरानी बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा अश्वत्थामा मंदिर, विभिन्न मोहल्लों से होते हुए कस्बे के चौराहे पर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह छतों से महिलाओं और बच्चों ने पुष्पवर्षा कर बप्पा का स्वागत किया। भक्तों ने नृत्य-गान करते हुए माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

करीब दोपहर 12 बजे यात्रा रामनगर कौहन स्थित यमुना नदी घाट पहुंची, वहीं तेलान बाबा घाट पर चार गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। घाट पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति की आरती उतारी और नम आंखों से बप्पा को विदाई दी।

इस मौके पर संतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता, राहुल गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गोलू गुप्ता, काशी गुप्ता, मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विसर्जन यात्रा और घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकंडी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार निगम और जरौली चौकी इंचार्ज अंकुश यादव मय फोर्स तैनात रहे। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते विसर्जन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

👁 26.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...