Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में मूर्तियों का अपमान: विसर्जन के बाद ढकना भूले जिम्मेदार, सोशल...

असोथर में मूर्तियों का अपमान: विसर्जन के बाद ढकना भूले जिम्मेदार, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल ।

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर विकासखंड के ग्राम पंचायत ऐझी कोटवा के यमुना नदी घाट पर मूर्ति विसर्जन के बाद भारी लापरवाही सामने आई है। विसर्जन के बाद मूर्तियों को ढकना जिम्मेदार भूल गए, जिसके चलते खुले में पड़ी मूर्तियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ मूर्तियों के टूटे हुए हाथ, तो कुछ के शेर और सांप के मुंह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं। nइस वीडियो के वायरल होते ही श्रद्धालुओं और भक्तों में नाराजगी फैल गई। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता रज्जन शुक्ला, एम पी सिंह, गौरव सिंह गौतम, शुभम शिवहरे इत्यादि ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दृश्य भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। भक्तों ने सुझाव दिया कि ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को स्वयं आगे बढ़कर मूर्तियों को ढक देना चाहिए, ताकि मूर्तियों का अपमान न हो और धार्मिक आस्था बनी रहे।

ग्राम प्रधान का बयान

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ऐझी कोटवा ने बताया कि विसर्जन के बाद मूर्तियों को ढकने की जिम्मेदारी सफाई कर्मियों की थी। संभवतः यह काम भूलवश नहीं हो सका। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर लोगों को भेजकर मूर्तियों को सम्मानपूर्वक ढकवाने के लिए भेजा गया है।

विकासखंड अधिकारी का बयान

विकासखंड अधिकारी राहुल मिश्रा से संपर्क किया तो फोन नहीं रिसीव हुआ। हालांकि इस संबंध में ज्वाइंट बीडीओ कमलेश कुमार असोथर से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि किसी की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि भविष्य में मूर्ति विसर्जन के बाद मूर्तियों को ढकने और सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

भक्तों की अपील

भक्तों ने कहा कि मूर्तियां आस्था और सम्मान का प्रतीक हैं, ऐसे में उनका इस तरह खुले में पड़े रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। श्रद्धालुओं ने अपील की है कि हर विसर्जन के बाद मूर्तियों को सम्मानपूर्वक ढकना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

👁 8.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this