Homeराज्यअहिल्याबाई  द्वारा न्याय पथ से बढ़ते हुए किये गये लोककल्याण के कार्य,...

अहिल्याबाई  द्वारा न्याय पथ से बढ़ते हुए किये गये लोककल्याण के कार्य, अजीत पाल

Published on

फतेहपुर- पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आज प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत  पाल द्वारा उपस्थित रहे , श्री पाल द्वारा उपस्थित लोगों को लोकमाता के द्वारा तीन सौ वर्ष पूर्ण किये गये लोककल्याण की चर्चा की गई, उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा सड़क निर्माण के साथ ही वृहद वृक्षारोपण कराया गया, राहगीरों को को पीने के पानी की सुचारू ढंग से उपलब्ध हो इसके लिए कुंये बावड़ियों का निर्माण किया गया, जमीनी विवादों से मुक्ति के लिए खसरा व्यवस्था को लेकर कार्य किये गये, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी द्वारा मातृशक्ति को सशक्त बनाने को लेकर समूह के माध्यम से शक्ति प्रदान की गई , आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के कार्यों को पथ मान कर देश को आगे ले जा रहे हैं,कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिलापंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी द्वारा देश भर में किये गये धार्मिक जीर्णोद्धार पर विचार रखे गये, श्री सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर, बैजनाथ धाम कालेश्वर महादेव मंदिर सहित देशभर में मन्दिरों को जिनको आततायियों द्वारा विध्वंस किया गया था उनका जीर्णोद्धार के साथ ही पुनरोद्धार कराया गया, उनके द्वारा सामाजिक कुरीतियां सतीप्रथा पर कठोर आपत्ति जताई गई, कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा लोकमाता द्वारा मालवा क्षेत्र के साथ ही सम्पूर्ण देश में किये गये लोककल्याण पथ पर अग्रसर होना है, श्री पाल ने कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक प्रमुखों जिलापंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायक जीवनकाल से बहुत कुछ सीखने को मिलता है,  हमें उनके विचारों को जीवन में उतारना चाहिए,जिला संयोजक पुष्पराज पटेल, सम्मेलन के सह संयोजक व जिला पंचायत सदस्य ओम् मिश्रा  ,  जिला महामंत्री उदय लोधी,नीरज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी, ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, सन्तोष द्विवेदी,अतुल त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवप्रताप सिंह मंडरांव, मुन्ना सिंह खेसहन,दीपक द्विवेदी,  अवनीश मौर्य सहित बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य,ब्लाक प्रमुख व पंचायत प्रतिनिधि  उपस्थित रहे।।
अयाह शाह, हुसेनगंज फतेहपुर व जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र जिला स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के साथ ही विधानसभा स्तर पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किए गए,अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के शाह स्थिति शाहमढ में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां विधायक विकास गुप्ता, जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल सुशील सिंह चंदेल, प्रकाश गुप्ता सहित विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान उपस्थित रहे, वहीं फतेहपुर सदर विधानसभा का कार्यक्रम विक्रम सिंह की बगिया में आयोजित किया गया जिसमें अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने कहा कि आज देश जो उत्तरोत्तर विकास वृद्धि कर रहा है इसकी मजबूत नींव लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा देश में रखी गई थी , जहानाबाद विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन मौसमी गेस्टहाऊस जहानाबाद में आयोजित किया गया जिसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष बांदा संजय सिंह द्वारा उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा लोककल्याण के कार्यों को सराहते हुए कहा कि यदि हमें आज समाज सेवा का अवसर मिला है तो सहर्ष पूर्ण निष्ठावान से समाज सेवा करना चाहिए इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व जिलापंचायत सदस्य जयंती वर्मा के साथ ही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे, हुसेनगंज विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हथगाम क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर उत्तरी के निवर्तमान अध्यक्ष दीपू पांडेय द्वारा सम्बोधित किया गया।।

👁 4.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

More like this

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

फतेहपुर में विराज शास्त्री की बढ़ी सक्रियता, क्या शास्त्री परिवार की राजनीतिक विरासत संभालेंगे नई पीढ़ी के प्रतिनिधि?

फतेहपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और "जय जवान, जय किसान" का अमर नारा देने वाले...

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...