Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआरोग्य मेले में 58 मरीजों का हुआ उपचार, कुत्ता व बंदर काटने...

आरोग्य मेले में 58 मरीजों का हुआ उपचार, कुत्ता व बंदर काटने के दो मामले पहुंचे

Published on

फतेहपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दोपहर दो बजे तक कुल 58 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में सबसे अधिक सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
मेले के दौरान धरमपुर सुसवन निवासी 13 वर्षीय कुलदीप पुत्र रामनजर कुत्ता काटने के बाद उपचार के लिए पहुंचा, जिसे आवश्यक इलाज उपलब्ध कराया गया। वहीं असोथर की एक बुजुर्ग महिला को बंदर ने काट लिया था। चिकित्सकों ने उन्हें रैबीज का टीका लगाया।
इस दौरान मरीज कुलदीप के तीमारदार रामनजर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि अस्पताल परिसर में लगा वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने का पानी बाहर की दुकानों से खरीदना पड़ रहा है।
आरोग्य मेले में डॉक्टर जितेंद्र कुमार और फार्मासिस्ट दिनेश कुमार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं।

👁 50.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this