Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के हुए तबादले;...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के हुए तबादले; देखें पूरी लिस्ट

Published on

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने मंगलवार को 18 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। नए आदेश में कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, ATS, CID, EOW, SSF, PAC और दूसरी इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। पिछले कुछ दिनों के भीतर ही प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

प्रमुख अधिकारियों की नई तैनाती

शासन द्वारा जारी की गई तबादला सूची के अनुसार डॉक्टर सतीश कुमार जो पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध थे उन्हें सेनानायक प्रथम वाहिनी SSF लखनऊ के पद पर भेजा गया है। संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक UPSIFS लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा समीर सौरभ को सीतापुर में PAC की 27वीं बटालियन की कमान सौंपी गई है जबकि आशुतोष द्विवेदी को APTC सीतापुर के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार को क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली से हटाकर पुलिस अधीक्षक CID लखनऊ बनाया गया है। संजय राय को क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या से EOW लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। प्रीतिबाला गुप्ता ATS लखनऊ में ही पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा कमल किशोर को EOW लखनऊ और देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश लखनऊ का जिम्मा सौंपा गया है।

आनंद कुमार को CID की जिम्मेदारी

IPS अधिकारी आनंद कुमार द्वितीय को क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक CID लखनऊ बनाया गया है। संजय राय को क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या से हटाकर EOW लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ATS लखनऊ में तैनात शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी PAC सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। वहीं वंशराज सिंह यादव को CID मुख्यालय लखनऊ से हटाकर SSF की तीसरी वाहिनी प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है।

राजकुमार को सुरक्षा मथुरा से हटाकर सतर्कता अधिष्ठान का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रीतिबाला गुप्ता को ATS लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है।

EOW और खाद्य प्रकोष्ठ में भी बदलाव

कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से हटाकर EOW लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। देवेश कुमार शर्मा को UPPCL मुख्यालय से हटाकर खाद्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. कृष्ण गोपाल को SSF की पांचवीं वाहिनी सहारनपुर से हटाकर PTC मुरादाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

शोएब इकबाल को ACO मुख्यालय लखनऊ से हटाकर यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पवित्र मोहन त्रिपाठी को EOW मुख्यालय से हटाकर RTC चुनार मिर्जापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

3 दिन पहले 35 IPS अफसरों का हुआ था तबादला

इससे पहले 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश सरकार ने 35 IPS अधिकारियों का तबादला किया था। इस फेरबदल में कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और अलग अलग पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई थी।

अब आज यानी मंगलवार को फिर 18 और IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस तरह पिछले कुछ दिनों में करीब 53 IPS अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 के शुरुआती महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में लगातार हो रहे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

👁 9.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

11वें आयुर्वेद दिवस पर “रन फॉर आयुर्वेद” रैली, एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन में आयुर्वेद अपनाने का संदेश

फतेहपुर, 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को फतेहपुर में एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन...

गाजीपुर में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

                                                  गाजीपुर (फतेहपुर)। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जन कल्याण महासमिति फतेहपुर एवं फोर्सेस...

कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा में पहुंचे पूर्व विधायक विक्रम सिंह, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

फतेहपुर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा का भ्रमण कर स्थानीय लोगों...

संवेदना अस्पताल में बच्चों के इलाज की विशेष सुविधा, लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

फतेहपुर। बच्चों एवं नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार के लिए फतेहपुर स्थित संवेदना अस्पताल...

More like this

11वें आयुर्वेद दिवस पर “रन फॉर आयुर्वेद” रैली, एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन में आयुर्वेद अपनाने का संदेश

फतेहपुर, 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को फतेहपुर में एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन...

गाजीपुर में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

                                                  गाजीपुर (फतेहपुर)। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जन कल्याण महासमिति फतेहपुर एवं फोर्सेस...

कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा में पहुंचे पूर्व विधायक विक्रम सिंह, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

फतेहपुर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कांशीराम कॉलोनी गडरियनपुरवा का भ्रमण कर स्थानीय लोगों...