फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की केबिनेट बैठक संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात संगठन विस्तार की रणनीति तय की गई। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि पथ व्यापारियों हेतु सार्थक प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि शहर में अव्यवस्थित ट्रैफिक है। साथ ही स्टैंडो का निर्माण भी नहीं कराया जा रहा है। जिसे आवंटित कराए जाने की आवश्यकता है। जिला महामंत्री विनोद साहू ने कहा कि शीघ्र ही जनपद के समस्त तहसीलों, कस्बो,ं ग्रामों में संगठन की नवनिर्मित इकाइयों का गठन होगा। इस अवसर पर आशीष सिंह, रमेश सोनी, हर्षित खत्री, प्रभाकर सिंह चैहान, माधवेंद्र प्रताप सिंह, नरेश गुप्ता उपस्थित रहे।
Trending Now
उद्योग व्यापार मंडल की हुई कैबिनेट बैठक – पथ व्यापारियों के लिए सार्थक प्रयास करने का बनाया मन ।






