Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएक दशक बाद यमुना तलहटी के गाँव सरकंडी के खेतों में लहलहा...

एक दशक बाद यमुना तलहटी के गाँव सरकंडी के खेतों में लहलहा रहीं श्रीअनाज की फसलें

Published on

यमुना वीहड पट्टी के खेतों में काफी अरसे बाद ज्वार बाजरा,तिल की फसलें देखकर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं इस वर्ष अच्छी बरसांत हुई है और बेसहारा गोवंश संरक्षित होने से मोटे अनाज कि उपज का ग्राफ काफी बढ़ गया है असोथर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम सभा सरकंडी, रामनगर कौहन,जरौली घाटमपुर,कोटवा,ऐझी
देईमऊ,सरवाल में एक दशक बाद बाजरा,ज्वार की फसल से किसानों के खेत भरे हैं मानसून सत्र में अच्छी बरसात हुई है और छुट्टा गोवंश गोशालाओ में संरक्षित किए गए हैं किसानों के द्वारा बोई गई फसलों में नुकसान नहीं हुआ फसल देखकर किसानों के चेहरे उत्साह से लबरेज है महिला कृषक सुशीला ने बताया कि काफी दिनों के बाद खेतों में बाजरे की फसल तैयार हुई है सरकंडी गांव में गौशाला बन जाने से अधिकांश गोवंश गौशाला में संरक्षित हो गए हैं जिससे अब फसलों में नुकसान नहीं हो रहा है नतीजा है कि खेतों में बिना सुरक्षा व्यवस्था के फसले खड़ी है मानाडेरा के कृषक वीएल निषाद ने बताया कि बहुत दिनों बाद ज्वार,बाजरे की अच्छी फसल खेतों में खड़ी देखकर मन प्रसन्न हो जाता है बगहा के रहने वाले अमरनाथ निषाद ने बताया कि ज्वार,बाजरा,अरहर और तिल असिंचित क्षेत्र में खरीफ सीजन की प्रमुख फैसले हैं पहले यमुना वीहड पट्टी के गांवों में आधे से अधिक खेतों में मोटे अनाज की फसल बोई और उगायी जाती थी इधर दस बारह साल से बारिश का औसत घटता गया और बेसहारा गोवंश,नीलगाय की संख्या बढती गयी जिससे फसलें तैयार करना बहुत कठिन हो गया था खंड विकास अधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि बे-सहारा गोवंशियों को संरक्षित करने का भरसक प्रयास किया गया है आगे भी जारी रहेगा ब्लॉक स्तरीय सीड इंचार्ज शालू गौतम का कहना है कि उच्च क्वालिटी की मिनी किट किसानों को वितरित की गई थी इसी का नतीजा है कि खेतों में श्री अनाज की फैसले झूम रही है

👁 14.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this