Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएक्सीडेंट पीड़ित दंपति को 28,232 रुपये की सहायता-मानवता परिवार

एक्सीडेंट पीड़ित दंपति को 28,232 रुपये की सहायता-मानवता परिवार

Published on

फतेहपुर मानवता परिवार ने एक बार फिर अपनी मानवीय सहायता योजना के तहत एक्सीडेंट में घायल हुए दंपति को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवता की अनुपम मिसाल पेश की। इस बार सहायता संख्या 06 एवं 07 के तहत विजयनगर, खागा (फतेहपुर) निवासी श्री राजेश चंद्र एवं उनकी पत्नी श्रीमती गीता देवी को कुल 28,232 रुपये की सहायता राशि उनके निवास स्थान पर जाकर सौंपी गई।

मानवता परिवार की टीम ने 19 फरवरी 2026 को श्री राजेश चंद्र (सदस्य आईडी MP000607) को 12,370 रुपये तथा श्रीमती गीता देवी (सदस्य आईडी MP003056) को 15,862 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि एक्सीडेंटल इलाज सहायता योजना के अंतर्गत दी गई। टीम ने दंपति के स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जहां पर संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार,असोथर ब्लॉक प्रभारी पंकज कुमार, नगर ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र, संदीप एवं अनुराग, गीता देवी, मनीष एवं हर्षित ,आशीष आदि उपलब्ध रहे।

मानवता परिवार लगातार ऐसे जरूरतमंद सदस्यों तक पहुंचकर सहायता प्रदान कर रहा है। पूर्व में भी संगठन ने फतेहपुर जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई एक्सीडेंट पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों एवं मृतक आश्रितों को लाखों रुपये की सहायता पहुंचाई है, जिससे क्षेत्र में संगठन के प्रति लोगों का विश्वास और गहरा हुआ है।

संगठन ने याद दिलाया कि ₹200 का वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण करने वाले सदस्य ही एक लाख रुपये तक के एक्सीडेंटल इलाज सहायता के पात्र होंगे। सदस्यता नवीनीकरण ऐच्छिक है। जो सदस्य रजिस्ट्रेशन के समय ₹200 का आजीवन शुल्क जमा करके आजीवन सदस्य बनेंगे, उन्हें भी एक वर्ष के लिए ₹1 लाख तक की एक्सीडेंटल सहायता प्राप्त होगी।

मृतक नॉमिनी सहयोग, स्थाई 100% विकलांगता, गंभीर बीमारी एवं गंभीर एक्सीडेंट में 80% तक सहयोग केवल वैधानिक एवं वैलिड सदस्यों को ही मिलेगा।

मानवता परिवार ऐसे संकट की घड़ी में साथ खड़े होने का संकल्प दोहराते हुए सभी से योजना से जुड़ने की अपील करता है।

👁 18.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण...

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

More like this