Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरएसवीएम में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी छात्रा आस्था - रिद्धि को...

एसवीएम में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी छात्रा आस्था – रिद्धि को सौंपी इंचार्ज की जिम्मेदारी, दायित्वों का जिम्मेदारी से किया निर्वहन

Published on

फतेहपुर। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नारी सशक्तीकरण व नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष आयोजन किया गया। विद्यालय के दैनिक प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी एक दिन के लिए छात्राओं को सौंपकर उन्हें नेतृत्व का अनुभव प्रदान किया गया। कक्षा 12 वीं की मेधावी छात्रा आस्था त्रिवेदी को कॉलेज का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। कक्षा 12 वीं की ही छात्रा रिद्धि श्रीवास्तव को महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों के लिए इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों छात्राओं ने पूरे दिन आत्मविश्वास और कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और प्रशासनिक प्रक्रिया को बारीकी से समझा। उन्होंने विद्यालय के भैया बहनों एवं आए हुए अभिभावकों की समस्याओं को सुना और उसका त्वरित निराकरण भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत यह कार्यक्रम छात्राओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया और नेतृत्व कौशल से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम है। पूरा विश्वास है कि बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करेंगी। यह आयोजन छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

👁 5.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

जेल की दीवारों के किनारे बढ़ी सुरक्षा: छूते ही लगेगा करंट, बजेगा अलार्म

फतेहपुर:जिला कारागार में कैदियों के भागने की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था...

फतेहपुर में न्याय के लिए भटक रहा युवक, पुलिस पर फर्जी मुकदमे और प्रताड़ना के गंभीर आरोप

फतेहपुर: जनपद फतेहपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक...

More like this