रिपोर्टर शशांक मिश्रा
फतेहपुर रायबरेली फतेहपुर डलमऊ मार्ग पर ओवरलोड ट्रैकों के कारण हो रहे हैं हादसों के विरोध में आगामी 20 नवंबर को हुसैनगंज चौराहे पर चक्का जाम का ऐलान किया गया है यह प्रदर्शन जनता के सवालों को लेकर सनी सिंह के नेतृत्व में होगा स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन 1000 से अधिक ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं इन ट्रैकों पर आरटीओ और खनिज विभाग द्वारा कोई प्रभावित कार्रवाई नहीं की जा रही है ओवरलोड ट्रैकों की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन ट्रैकों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई तो हादसों का सिलसिला जारी रहेगा सनी सिंह ने सभी ग्राम वासियों और जनता से इस विशाल प्रदर्शन में सहयोग करने का आग्रह किया है उनका उद्देश्य प्रशासन पर दबाव बनाना है ताकि ओवरलोड ट्रैकों पर अकुश लगाया जा सके और मार्ग पर सुरक्षित लोग रह सके
ताकि लोग सुरक्षित रह सके इनका यह उद्देश्य नहीं है की ट्रक ना निकले जो निकले वह रात में निकले दिन में नहीं।






