Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों ने साझा...

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों ने साझा किए युद्ध के यादगार पल

Published on

फतेहपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के महिला संगठन की अध्यक्ष जागृति तिवारी के आवास पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई।
इस अवसर पर जागृति तिवारी ने बताया कि उनके पति पूर्व सैनिक विद्याभूषण तिवारी वर्ष 1999 में इलाहाबाद में तैनात थे। 7 मई 1999 को उन्हें कारगिल युद्ध में तत्काल रवाना होने का संदेश मिला। बोफोर्स तोप के रिपेयर विशेषज्ञ होने के कारण वे दिल्ली होते हुए श्रीनगर और फिर 9 मई को कारगिल पहुंचे। वहां उन्होंने बोफोर्स आर्टिलरी यूनिट से लगातार फायरिंग कर भारतीय सेना को निर्णायक बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूर्व सैनिक विद्याभूषण तिवारी ने कारगिल युद्ध के संस्मरण साझा करते हुए बताया कि 1 जुलाई 1999 को हुई एक गोपनीय बैठक में टाइगर हिल पर कब्जा करने की रणनीति बनाई गई थी। इस अभियान का नेतृत्व परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडे को सौंपा गया था, जबकि उन्हें और सूबेदार घोष को बोफोर्स से कवरिंग फायर देने की जिम्मेदारी मिली थी।
उन्होंने बताया कि जब कैप्टन मनोज पांडे को बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “आज के दिन के लिए ही मैं सेना में भर्ती हुआ था। मैं वापस अवश्य आऊंगा, जिंदा या तिरंगे में लिपटकर। जैकेट की जगह मुझे उतने वजन के हैंड ग्रेनेड दे दीजिए, ताकि दुश्मन को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकूं।” इसके बाद उन्होंने 10 हैंड ग्रेनेड अपने साथ रखे। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन 3 जुलाई 1999 की रात कैप्टन मनोज पांडे मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि युद्ध के दौरान गोला-बारूद के धुएं के कारण उनके फेफड़ों और लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचा। विजय के बाद 10 अगस्त 1999 को उन्हें कमांड हॉस्पिटल, लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां करीब दो माह उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली।
कार्यक्रम में कैप्टन के.के. शुक्ला, किरण अवस्थी, पुष्पा तिवारी, सुमन मौर्य, अनुराग तिवारी, मधुलता सिंह, अर्चना गुप्ता, मिथलेश पाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।

👁 40.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...