Homeराज्यउत्तर प्रदेशकासगंज- मेरठ की मुस्कान से कई कदम आगे कासगंज की रीना, 9...

कासगंज- मेरठ की मुस्कान से कई कदम आगे कासगंज की रीना, 9 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ट्यूबवेल की कुंडी में मिला शव

Published on

कासगंज : पटियाली थाना क्षेत्र के भरगैन में एक नौ बच्चों की मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। मामले में मृतक के भाई ने भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

फर्रुखाबाद के थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम उलियापुर का रतीराम पुत्र बाबूराम अपनी ससुराल भरगैन में रहता था। बुधवार की शाम को रतीराम लापता हो गया। जिसकी काफी तलाश की गई। रतीराम के भाई अरविंद पुत्र बाबूराम ने शनिवार को पटियाली थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई.

पुलिस रतीराम की तलाश कर रही थी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने ट्यूबवेल की कुंडी में शव देखा।सूचना मिलते ही एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती, सीओ संजय भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

वहीं शव मिलने की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए. भाई अरविंद व अन्य परिजन ने रतीराम के रूप में शिनाख्त की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

अरविंद ने बताया कि रतीराम की पत्नी रीना के संबंध भरगैन के हनीफ से है। रतीराम दोनों का विरोध करता था. रीना और हनीफ ने मिलकर रतीराम की हत्या की है।

👁 6.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

फतेहपुर: पूर्व सैनिकों में जंतर-मंतर घटना को लेकर आक्रोश, सेना के अपमान पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक रविवार को ईएस...

More like this