Homeराज्यउत्तर प्रदेशगहने कम होने पर लड़की के पिता ने शादी करने से किया...

गहने कम होने पर लड़की के पिता ने शादी करने से किया इनकार बिना दुल्हन का लौटा दूल्हा

Published on

यूपी के मिर्जापुर में गजब का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी की फिर चार महीने बाद उसी लड़की के घर बारात लेकर पहुंचा. गहने कम होने पर लड़की के पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया तो मामला सामने आ गया. दरअसल सामूहिक विवाह योजना के तहत 117 जोड़े का शादी हलिया ब्लॉक के जगधारी प्रसाद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 21 जनवरी 2025 को संपन्न कराया गया था. 117 में से 90 नंबर पर सोनगढ़ा गांव की रहने वाली साधना और हलिया के रहने वाले सोनू की भी हुई थी. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान वर वधू पक्ष में तय हुआ था कि इस शादी के बाद दोबारा शादी गांव से होगी बारात लेकर आना होगा. दो जून को शादी होना तय हुआ था. बारात भी लड़की के घर पहुंच गया ,द्वारा पूजा के बाद मंडप में विवाह शुरू हुआ तो लड़की के पिता ने गहने कम होने पर शादी करने से इनकार कर दिया. देर रात तक दोनों के बीच पंचायत चलती रही मगर अंत में लड़की के पिता राजी नहीं हुए बारात वापस लौट गई .

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. मगर इस योजना को कभी अधिकारी नकली जेवरात देकर मजाक बना देते हैं तो कभी लाभार्थी पैसे के लिए भाई-बहन से शादी कर लेते हैं. लेकिन मिर्जापुर के हलिया ब्लॉक के सोनगढ़ा गांव के रहने वाले पप्पू कोल ने शादी को ही मजाक बना दिया है. अपने लड़की की शादी पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत की फिर 4 महीने बाद घर पर बारात बुलाकर गहने कम होने पर बारात लौटा दी है. पप्पू कॉलोनी बताया कि जो बात हुई थी वह पूरा नहीं किया इसलिए बारात वापस कर दिया गया है तो वहीं लड़के के पिता रघुनाथ कोल ने बताया कि जितना समर्थ था उतना लेकर आया हूं अभी भी शादी करने के लिए हम तैयार हैं.

सामूहिक विवाह योजना के तहत मिर्जापुर जनपद में 21 जनवरी 2025 को लालगंज पटेहरा छानबे और हलिया ब्लाक में कुल 317 जोड़ों की शादी कराई गई थी.हलिया ब्लाक में 117 जोड़ो शादी हुई थी. इन जोड़ों को इलाके की विधायक रिंकी कोल जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ तमाम नेता और अधिकारी ने आशीर्वाद दी थी. बारात वापस लौट जाने की मामले को लेकर जब हलिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह से बात की गई तो कहा दोनों पक्ष अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलने पर नियमानुसार अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

👁 4.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...