Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगाजीपुर के दंगल में पहले दिन पहलवानो ने बढ़ चढ़ लिया भाग,14...

गाजीपुर के दंगल में पहले दिन पहलवानो ने बढ़ चढ़ लिया भाग,14 जोड़ी हुई कुश्ती

Published on

फतेहपुर जिले के गाजीपुर कस्बे के बहुचर्चित दो दिवसीय दंगल के पहले दिन कुल 14 जोड़ी पहलवानों ने कुश्ती लड़कर दर्शकों का किया भरपूर मनोरंजन
कस्बा प्रधान कुंवर विक्रम प्रताप सिंह ने दोपहर 12 बजे से दंगल को आरम्भ कर प्रथम छोटी कुश्ती शैलेश गाज़ीपुर तथा रमेश के बीच शुरू की जिसमे दोनों की बराबरी पर छुड़वाई गई दूसरी कुश्ती शील्ड युक्त कमल गाजीपुर व दिलीप शाखा के बीच करवाई गई जिसमे कमल के हाथ में चोंट लग जाने के कारण कमल ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली जिसमे दिलीप 
इसी क्रम में गोलू इटावा तथा भूरा कन्नौज की  कुश्ती करवाई गई जिसमे  भूरा कन्नौज ने अपने विपक्ष को दो प्वाइंटों से हराकर अपनी विजय हासिल की तथा ओम कानपुर अंकुर फतेहपुर  51 रुपए की कुश्ती का गाजीपुर थानाध्यक्ष के द्वारा हांथ मिलवाकर कुश्ती करवाई गई जिसमे अंकुर ने जीत हासिल की वहीं दोनों पहलवानों को प्रमोद मौर्य के द्वार एक एक हजार रूपए प्रदान किया वहीं प्रदीप बड़ौहा वही अयोध्या बनारस जिसमे प्रदीप  ने जीत हासिल की तथा बाद तीन जोड़े कुश्ती गदे के लिए करवाई गई जिसमे शोभित फतेहपुर व आशीष सिंह भिंड के बीच कुश्ती में शोभित ने विजय प्राप्त की रवि कानपुर व बूंदी बनारस की कुश्ती समय आभाव के कारण बराबर में छूटी बाद फाइनल में कुश्ती शोभित फतेहपुर तथा भूरा कन्नौज के बीचमें 45 मिनट तक चली जिसमे शोभित पहलवान फतेहपुर कन्नौज के भूरा को पटखनी देकर गदा की कुश्ती में जीत हासिल की
गाजीपुर प्रधान विक्रम सिंह ने जनता को अवगत कराया कि कल दोपहर बारह बजे से कराई जाएंगी समय पर दंगल दर्शक उपस्थित हो जाए

👁 24.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

फतेहपुर: कागजी आश्वासन नहीं, ज़मीन पर हो काम ; सर्वोदय कॉलेज की बदहाली पर छात्रों के समर्थन में गरजा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक

फतेहपुर-जिले के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और...

More like this

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...